प्रकाश जावडेकर

कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : प्रकाश जावड़ेकर

958 0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी करने वाले लोगों को ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। कहा है कि कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार तीन महीने का राशन अडवांस में देगी। देश के 80 करोड़ लोगों को राशन मिलेगा। किसी जरूरी सामान की कमी नहीं होने दी जाएगी।

जमाखोरी करने वालों को कानून के मुताबिक सजा होगी

यह बात सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं के सवाल पर कही। उन्होंने कहा कि जमाखोरी करने वालों को कानून के मुताबिक सजा होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है की लॉकडाउन की विस्तारित अवधि में देशभर में कहीं भी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद नहीं होंगी। लोग घबराकर सामानों की खरीदारी नहीं करें, नहीं तो इससे जमाखोरी और कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा।

‘कोरोना के मौसी मुर्दाबाद’ भोजपुरी गाने का देखें वायरल वीडियो

देश के लिए मुसीबत का समय है और किसी को संकट की इस घड़ी का नाज़ायज़ फायदा नहीं उठाना चाहिए

उन्होंने कहा कि यह देश के लिए मुसीबत का समय है और किसी को संकट की इस घड़ी का नाज़ायज़ फायदा नहीं उठाना चाहिए। यह समय मानवीय संवेदना के साथ काम करने का है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कालाबाज़ारी और जमाखोरी करने वालों के लिए सजा का प्रावधान है और यह अपराध करने वाले लोगों को कानून के अनुसार दंड मिलेगा।

आवश्यक सेवाओं की सभी दुकानें हर रोज खुलेंगी

उन्होंने स्पष्ट किया कि आवश्यक सेवाओं की सभी दुकानें हर रोज खुलेंगी, चाहे दूध हो, फल-सब्जी हो, अंडा-मांस हो या फिर अन्य जरूरी सामान। सभी वस्तुएं वैसे ही उपलब्ध होंगी, जैसे आम दिनों में उपलब्ध होती है। उन्होंने गुजरात के एक शहर और पुडुचेरी की एक दुकान का फोटो दिखाकर कहा कि लोग जागरूक हों। दुकान में खरीदारी करते वक्त भी उचित दूरी बनाकर रखें। इससे वह सामान भी ले पाएंगे और संक्रमण से भी बचे रहेंगे।

Related Post

यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड : पहले चरण की प्रेक्टिकल परीक्षा 15 दिसम्बर से शुरू

Posted by - November 30, 2019 0
प्रयागराज। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों की प्रेक्टिकल परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण की…
TVSN Prasad

गुरुग्राम को गंदगी मुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर काम करना शुरू: मुख्य सचिव प्रसाद

Posted by - July 7, 2024 0
गुरुग्राम। गुरुग्राम में स्वच्छता का मुद्दा अब जाकर काफी अहम हो गया है। शासन और प्रशासन की नजर में गुरुग्राम…
Ayodhya Darshan

अतिथियों को मिलेगा गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद

Posted by - December 29, 2023 0
गोरखपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने वाले प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व संघ…
cm dhami

धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के नए प्रारूप का किया शुभारंभ

Posted by - May 9, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के नये प्रारूप का शुभारंभ किया। सीएम हेल्प…