CM Yogi

उप्र में माफिया का हो चुका है राम नाम सत्य, दूसरे राज्यों में तलाश रहे हैं ठिकाना: योगी

437 0

हमीरपुर/मंडी/सोलन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुद्धवार को हिमाचल प्रदेश में धुआंधार चुनावी प्रचार अभियान किया। उन्होंने हमीरपुर, मंडी और सोलन में एक के बाद एक तीन चुनावी रैलियों को संबोधित किया। तीनों ही जगह उन्होंने जनता के साथ न सिर्फ संवाद किया, बल्कि उन्हें कांग्रेस शासन के बुरे अनुभव की याद भी दिलाई। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने यहां विकास को जो रफ्तार दी है, उसे डबल इंजन की सरकार दोगुनी रफ्तार से जारी रखेगी।

योगी (CM Yogi)  ने उत्तर प्रदेश में अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन समेत देश भर में मंदिरों के भव्य निर्माण को विरासत का सम्मान करार देते हुए कहा कि यह सब कांग्रेस के एजेंडे में कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया का राम नाम सत्य हो चुका है। वो दूसरे राज्यों में अपना ठिकाना तलाश रहे हैं। कांग्रेस के आने का मतलब होता है कि अपने साथ माफिया को साथ लाना। कांग्रेस का मतलब करफ्शन, माफिया। इनके बीच चोली-दामन का साथ है। ये कभी इससे मुक्त नहीं हो सकती। इसलिए जनता गांधी जी के सपने ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ को साकार करने जा रही है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोट डाले जाने हैं।

हिमाचल प्रदेश भारत का मुकुट

हमीरपुर की बड़सर विधानसभा प्रत्याशी माया शर्मा के लिए बिझड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, हिमाचल प्रदेश भारत का मुकुट है। देवभूमि के रूप में विख्यात है। यहां की हर घाटी किसी न किसी देवभूमि, देवमंदिर के लिए विख्यात है। सज्जनता, शौर्य और पराक्रम हिमाचल के नौवजानों, नागरिकों में भी दिखता है। पहाड़ जैसी दृढ़ता भी है, लेकिन पानी जैसी संवेदना भी है। दोनों का समन्वय होता है तो भारत के रक्षक के रूप में नौजवान भारत की सीमाओं पर देश की रक्षा करते हैं। देश के इन बहादुर जवानों को वन रैंक-वन पेंशन के माध्यम से सम्मान देने का काम पीएम मोदी ने किया है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप जयराम ठाकुर की सरकार यहां जिस मजबूती से विकास का कार्य कर रही है, वह बुलेट ट्रेन की रफ्तार से काम करती रहे इसके लिए जरूरी है कि यहां फिर से डबल इंजन की सरकार बने। यहां का विकास मॉडल रुकना नहीं चाहिए।

मिशन निरामया: की पहली कड़ी के रूप में ‘कॅरियर काउंसलिंग’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

योगी ने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। काशी में बाबा विश्वनाथ का धाम फिर संवर चुका है। मथुरा-वृंदावन में जाकर देखिए कितनी भव्यता से काम हुआ है। पीएम मोदी ने केदारपुरी और महालोक का भी लोकार्पण किया है। यही है विरासत के प्रति सम्मान। एक तरफ, सैनिकों को सम्मानित किया जा रहा है तो दूसरी तरफ आस्था के केंद्रों को सम्मानित करने का कार्य हो रहा है। वहीं मिशन रोजगार से हर नौजवान को जोड़ा जा रहा है। क्या ये सब कांग्रेस कर पाती? कांग्रेस के एजेंडे में न विकास है और न ही सैनिकों का सम्मान। उनके एजेंडे में न अयोध्या थी, न काशी था, न केदारपुरी थी, न महालोक था। उसके एजेंडे में सिर्फ एक परिवार का विकास था। इसीलिए आज वह अपना अस्तित्व खोती जा रही है।

हिमाचल में हर तबके के लिए हो रहा काम

मंडी के बलद्वारा में सरकाघाट विधानसभा प्रत्याशी दलीप ठाकुर के समर्थन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं अयोध्या की धरती से आप सभी को राम-राम करने आया हूं। जब पीएम मोदी किसी विदेश यात्रा पर जाते हैं और वहां के राष्ट्राध्यक्ष को हिमाचल की टोपी भेंट करते हैं तो हिमाचलवासी गौरवान्वित महसूस करता है कि उसकी पहचान को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है। हिमाचल में हर तबके के लिए काम हो रहा है। एम्स बन रहे हैं, आईआईटी बन रही है, आईआईएम आ रहा है, मेडिकल कॉलेज की श्रंखला बन रही है। लोगों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर हिमाचल में सीएम जयराम ठाकुर ने ठोस काम किया है। युवाओं को रोजगार कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है। 10 लाख अग्निवीरों की भर्ती की शुरुआत हिमाचल से हुई है। कहीं पेयजल की व्यवस्था हो रही है तो कहीं दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं निराश्रित महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। कोई भी वंचित नहीं है। विकास के लिए शांति आवश्यक है और इस शांति को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बननी चाहिए।

हिमाचल में चल रही है भाजपा की लहर

सोलन की कसौली विधानसभा में प्रत्याशी डॉ. राजीव सैजल के लिए आयोजित जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कसौली की जनता को इस बार चौका लगाने का अवसर मिला है। मुझे उम्मीद है कि वो इस अवसर को हाथ से नहीं जाने देंगे। पूरे हिमाचल में भाजपा के समर्थन में माहौल है। एक लहर चल रही है। हिमाचल प्रदेश ने डबल इंजन सरकार के कार्यों को महसूस किया है। सड़क से लेकर आमजन तक की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। योगी ने युवा प्रत्याशियों के राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में पढ़े-लिखे लोगों का आना लोकतंत्र को मजबूती देता है। विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। उनकी योग्यता, उनकी क्षमता का लाभ पूरे प्रदेश को मिल रहा है। साथ ही वह अपने क्षेत्र को भी संवार रहे हैं। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में वह मात्र 2 सीटों पर सिमट गई। जो देश पर बोझ बन चुके थे, अब जनता उन्हें ढोना नहीं चाहती। मुख्तार अंसारी का नाम लिए बगैर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस माफिया को बचाना चाहती थी, दूसरे राज्यों में संरक्षण दे रही थी। लेकिन हमने सुप्रीम कोर्ट तक पैरवी की और उन्हें वहीं ले आए, जहां वे लोगों का शोषण करते थे।

Related Post

cm yogi

लखनऊ के अलावा अन्य प्रमुख नगरों में भी होंगी कैबिनेट की बैठकें: योगी

Posted by - February 14, 2023 0
लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2023) के सफल आयोजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को मंत्रिमंडल के…
cm yogi

सीएम योगी ने कहा- ‘सेक्युलरिज्म’ शब्द भारत की परंपराओं को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ा खतरा

Posted by - March 7, 2021 0
लखनऊ । रामायण विश्वमहाकोश के विमोचन अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ (cm yogi adityanath) ने भारत और भारतीय संस्कृति पर…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने उन्नाव में बिजली बिल प्रकरण पर उपभोक्ता की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

Posted by - October 10, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने उन्नाव जनपद के कुशलपुर, बेतहर निवासी…
AK Sharma

पीएम मोदी को उप्र के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कराया प्रदर्शनी का अवलोकन

Posted by - September 16, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में…
CM Dhami

सीएम धामी ने बद्रीनाथ धाम में व्यवस्था का जायजा लिया

Posted by - October 19, 2022 0
बद्रीनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) बुधवार सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath Dham) में भगवान बद्री विशाल…