Stock market

स्टाक मार्केट बड़ी गिरावट के साथ खुला , सेंसेक्स 1700 अंक से ज्‍यादा लुढ़का

786 0

मुंबई। कोरोना वायरस के कहर घरेलू शेयर बाजार पर हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी दिखा। शुरुआती कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 1800 अंक लुढ़क गया। तो वहीं, निफ्टी में भी 500 अंक से ज्‍यादा की गिरावट रही।

कुछ मिनटों में ही सेंसेक्स 2100 अंक से ज्‍यादा टूट गया और 26 हजार अंकों के नीचे तक आ गया

हालांकि, कुछ मिनटों में ही सेंसेक्स 2100 अंक से ज्‍यादा टूट गया और 26 हजार अंकों के नीचे तक आ गया। वहीं, खबर लिखे जाने तक सेंसेक्‍स 1,709.16 अंक और 5.92 फीसदी गिरावट के बाद 27,147.51 अंक पर और निफ्टी भी 512.20 अंक और 5.79 फीसदी की गिरावट के साथ 7,978.35 अंक पर पहुंच गया है।

भगत सिंह के चुनिंदा शेर, मैं इश्क भी लिखना चाहूं तो इंकलाब लिख जाता है…

सेंसेक्‍स सिर्फ तीन दिन में 5000 अंक से ज्‍यादा लुढ़का

इस हफ्ते अब तक सेंसेक्स 5000 अंक से ज्‍यादा टूट चुका है। वहीं, निफ्टी की बात करें तो ये 1500 अंक से अधिक लुढ़का है। बता दें कि सेंसेक्स बुधवार को 1709.58 अंक यानी 5.59 फीसदी लुढ़क कर 28,869.51 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी की बात करें तो ये 425.55 अंक यानी 4.75 फीसदी की गिरावट के साथ 8,541.50 अंक पर बंद हुआ था।

निफ्टी भी 757.80 अंक यानी 7.61 फीसदी की गिरावट के साथ 9,197.40 अंक पर बंद हुआ

इससे पहले मंगलवार को भी शेयर बाजार में बिकवाली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 810.98 अंक लुढ़क कर 30,579.09 अंक पर और निफ्टी 230.35 अंक लुढ़क कर 8,967.05 अंक पर बंद हुआ। वहीं सोमवार को सेंसेक्स 2,713.41 अंक यानी 7.96 फीसदी की गिरावट के साथ 31,390.07 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी भी 757.80 अंक यानी 7.61 फीसदी की गिरावट के साथ 9,197.40 अंक पर बंद हुआ।

Related Post

J&k: कुलगाम और पुलवामा में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया; 2 दिन में 5 दहशतगर्द ढेर

Posted by - July 8, 2021 0
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। यहां के कुलगाम और पुलवामा में बुधवार…
CM Vishnudev Sai

संयुक्त पावर कंपनीज मुख्यालय भवन की रखी नींव, CM विष्णु देव साय का वादा

Posted by - September 3, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त…