शेयर बाजार

शेयर बाजार : कंपनियों के तिमाही परिणामों पर रहेगी निवेशकों की नजर

988 0

मुंबई। पिछले सप्ताह शेयर बाजारों में रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही परिणामों पर रहेगी। बीते सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।

आने वाले सप्ताह में कई दिग्गज कंपनियों के पहली तिमाही के परिणाम आने हैं

आने वाले सप्ताह में कई दिग्गज कंपनियों के पहली तिमाही के परिणाम आने हैं। मंगलवार को एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और हिंदुस्तान यूनिलिवर के परिणाम आने हैं। बुधवार को बजाज ऑटो और एलएंडटी तथा शुक्रवार को एशियन पेंट्स और आईटीसी के वित्तीय परिणामों की घोषणा होनी है। इन सबका असर बाजार पर देखा जायेगा। विदेशी बाजारों में हो रही हलचल और देश में कोविड-19 की स्थिति भी बाजार की चाल को प्रभावित करेगी।

सिल्वर स्क्रीन पर दीपिका और प्रभास की जोड़ी आ सकती है नजर

बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 425.81 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की चढ़कर 37,020.14 अंक पर पहुंच गया

बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 425.81 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की चढ़कर 37,020.14 अंक पर पहुंच गया। मंगलवार को छोड़कर शेष चारों कारोबारी दिन इसमें तेजी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 133.65 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त में शुक्रवार को 10,901.70 अंक पर बंद हुआ।

मझौली कंपनियों में भी निवेशक लिवाल रहे जबकि छोटी कंपनियों में साप्ताहिक गिरावट देखी गई

मझौली कंपनियों में भी निवेशक लिवाल रहे जबकि छोटी कंपनियों में साप्ताहिक गिरावट देखी गई। बीएसई का मिडकैप एक प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी में 13,530.75 अंक पर रहा। स्मॉलकैप में सप्ताह के पहले चारों दिन गिरावट रही जबकि शुक्रवार को तेजी लौट आई। इन पांच दिनों में स्मॉलकैप 0.17 प्रतिशत टूटकर 12,782.53 अंक पर बंद हुआ।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Posted by - September 5, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) आज बुधवार काे बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।…
CM Dhami

40 करोड़ से टनकपुर, काशीपुर और कोटद्वार रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास, मोदी ने दी सौगात

Posted by - February 26, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) एवं रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट…
सेवानिवृत्त महिला स्वास्थ्य कर्मी की घर में हत्या

कानपुर में दिनदहाड़े सेवानिवृत्त महिला स्वास्थ्य कर्मी की घर में हत्या

Posted by - December 1, 2019 0
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े सेवानिवृत्त महिला स्वास्थ्य कर्मी की हत्या हो गई है। इससे इलाके में…