STF ने 60 लाख के गंजे के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार

1128 0

यूपी एसटीएफ (STF) ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2.30 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग 60 लाख रुपए है। इसके अलावा इनके पास से 440 ग्राम गोल्ड, 2980 ग्राम चॉदी बरामद हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये  गये आरोपियों में मोहन यादव निवासी तिलिंतला, थाना-बकेवर, इटावा, संतोष चौहान निवासी महुआपार, थाना-पकड़ी, बलिया और सुमित पाल निवासी इटावा हैं। इनके पास से गांजा और जेवरात के अलावा 2 लाख 41 हजार 110 रुपये, डीसीएम ट्रक-यूपी 14-एचटी-2971, कार यूपी 70 जी 6364, 3 मोबाइल, 3 आधार कार्ड, 3 एटीएम व पैन कार्ड बरामद हुआ है।

आरोपियों  ने पूछताछ  में बताया कि डीसीएम गाड़ी नेहरूनगर गाजियाबाद निवासी सुरेन्द्र कुमार की है, जो गॉजे के अवैध कारोबार के मध्यस्थता का काम करता है, उसके कहने पर ही उदलगुड़ी आसाम के रौटा इण्डियन आयल पेट्रोल पम्प कर गये थे जहॉ 02 स्थानीय व्यक्तियों द्वारा हमारी डीसीएम गाड़ी में गॉजा लादा गया था। सुरेन्द्र कुमार के कहने पर ही पुलिस को चकमा देने के लिए एक पुरानी मारूति कार भी लादी गयी थी। गाड़ी मालिक के कहने पर ही शिवम को गॉजा की डिलीवरी देनी थी परन्तु उसके पूर्व ही हम लोग पकड़ लिए गये। शिवम को पहले भी कई बार गॉजा की डिलीवरी दे चुके है।

Related Post

yogi

योगी के यूपी में गुमनाम नायकों के सम्मान का अमृत काल

Posted by - August 25, 2022 0
लखनऊ। कोतवाल धन सिंह गुर्जर, जयदेव कपूर, शिव वर्मा, अजीजन बाई, राजा महेंद्र प्रताप सिंह, महाराजा सुहेलदेव, राना बेनीमाधव बख्श सिंह……
AK Sharma

ग्रामीण सड़कों के किनारे फूलदार व फलदार पौधों का रोपण करायें: एके शर्मा

Posted by - July 17, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन व निर्देशन में आगामी 20 जुलाई को पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण…
Mahashivratri

महाकुम्भ में 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने फहराई सनातन की धर्म ध्वजा

Posted by - February 26, 2025 0
महाकुम्भनगर: तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहे दिव्य-भव्य और सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ (Maha Kumbh)…