Steel plant roof collapses, 6 killed

भरभराकर गिरी स्टील प्लांट की छत, 6 कर्मचारियों की मौत

159 0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निजी स्टील प्लांट (Steel Plant) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के निर्माणाधीन प्लांट का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 6 से 7 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालात गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद प्लांट (Steel Plant) में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे को लेकर अभी तक प्लांट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्लांट (Steel Plant) में ब्लास्ट होने से हादसा हुआ। ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन प्लांट की छत का एक हिस्सा गिरने से मजदूर दब गए थे। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक 6 शव बरामद हुए हैं, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रायपुर एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

Related Post

कोरोनावायरस का संकट

कोरोनावायरस का संकट : फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की रिलीज तिथि टली

Posted by - March 15, 2020 0
मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर ‘संदीप और पिंकी फरार’ इन दिनों से सुर्खियों में है। हाल में फिल्म…
जैनेन्द्र सवेतन ​बहाल

खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र सवेतन ​बहाल, जांच में शासन से मिली क्लीनचिट

Posted by - May 18, 2020 0
गोण्डा। गोण्डा जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में विकासखंड-झंझरी के निलंबित खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार गुप्ता को शासन ने…