CM Dhami

राज्य का विकास सबकी सामूहिक यात्रा: सीएम धामी

408 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। इस कार्यशाला में कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका के प्रतिनिधियों द्वारा मंथन किया जा रहा है। यह मंथन कार्यक्रम निश्चित रूप से बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री (CM Dhami) शनिवार को सुद्धोवाला स्थित एक होटल में पॉक्सो अधिनियम 2012 के संबंध में ‘राज्य स्तरीय परामर्श संवाद’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस मंथन कार्यक्रम में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने वर्चुअल प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि पॉक्सो अधिनियम एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में दो दिवसीय ‘राज्य स्तरीय परामर्श संवाद’ में मंथन से जो भी निष्कर्ष निकलेगा, राज्य सरकार उन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है।

आज इस कार्यशाला में कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका के प्रतिनिधियों द्वारा जो मंथन किया जा रहा है, वह निश्चित रूप से बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों का हित सबके लिए सर्वोपरि है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि 2025 में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक उत्तराखंड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सबको अपना योगदान देना होगा। राज्य का विकास सबकी सामूहिक यात्रा है।

रेवड़ी नहीं बांटी पर कोरोना काल में करोड़ों लोगों को भोजन पहुंचाया: योगी

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंण्डवाल, उत्तराखण्ड बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, एडवोकेट जनरल एस. एन बाबुलकर, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, रजिस्ट्रार जनरल उत्तराखण्ड हाईकोर्ट विवेक भारती शर्मा, सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास एच. सी. सेमवाल, डीआईजी गढ़वाल के.एस. नगन्याल, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर एवं अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

Related Post

priyanka gandhi in kamakhya temple in asaam

चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंची प्रियंका गांधी, कामाख्या मंदिर में किए दर्शन

Posted by - March 1, 2021 0
गुवाहाटी। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) असम के दौरे पर हैं। इस दौरान पार्टी के लिए आगामी चुनावों…
Sainik School

सैनिक स्कूल की स्थापना से गोरखपुर की उपलब्धियों में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा मुख्यमंत्री ने

Posted by - September 6, 2024 0
गोरखपुर । अपने संसदीय कार्यकाल से देशप्रेम, राष्ट्रीय गौरव के जिस स्वप्न को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने संजो…
Braille Library

4000 ब्रेल पुस्तकों के साथ यूपी के पहले राज्य विवि में खुला ब्रेल पुस्तकालय

Posted by - January 4, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समावेशी शिक्षा और दिव्यांग सशक्तिकरण की नीति को धरातल पर उतारते हुए डॉ. शकुंतला मिश्रा…
CM Yogi

देश-धर्म की रक्षा की प्रेरणा देता है सिख गुरुओं का त्याग और बलिदान : योगी

Posted by - November 19, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को आलमबाग में खालसा चौक का लोकार्पण किया। टेढ़ी पुलिया के नाम…