मुलायम सिंह यादव

बजट सत्र के आखिरी दिन मुलायम का पीएम को लेकर बयान

1446 0

नई दिल्ली। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन इस लोकसभा के समापन के अवसर पर भाषण के दौरान पीएम मोदी की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा जायज काम किए। उन्‍होंने हमेशा हमारी मदद की इसी कड़ी में हम सब चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें।इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि मेरी कामना है कि सभी लोकसभा सदस्‍य फिर से चुनकर आएं।

“मैं चाहता हूँ कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें। मोदी ने कई जायज काम किये हैं कोई उनपर टिप्पणी नहीं कर सकता है।”

ये भी पढ़ें :-राफेल पर कैग रिपोर्ट: जेटली ने कहा- सत्यमेव जयते 

मुलायम सिंह ने इसके साथ ही कहा कि मोदी जी ने सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की। ऐसा सुनते ही पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर सपा नेता का अभिवादन किया. इस दिलचस्‍प वाकये के दौरान यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, मुलायम सिंह के बगल में ही बैठी थीं। वह भी मुस्‍कुराने लगीं।

ये भी पढ़ें :-पुलवामा के स्कूल में जोरदार धमाका,स्कूल में बना अफरा-तफरी माहौल 

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस बल प्रयोग को लेकर बुधवार को लोकसभा में राज्य सरकार और भाजपा को आड़े हाथ लिया, वहीं केंद्र सरकार ने कहा कि इस घटनाक्रम से भाजपा और सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।

Related Post

Banana

कश्मीर से लेकर पंजाब तक लोगों का रास आ रही कुशीनगर के केले की मिठास

Posted by - October 8, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) घोषित बुद्ध महापरिनिर्वाण की धरती कुशीनगर के केले (Banana)…
CM Yogi reviewed the Urban Development Department

हब-एंड-स्पोक मॉडल से नगर पालिकाओं को जोड़कर मिलेगी आधुनिक निगरानी व सुरक्षा: मुख्यमंत्री

Posted by - August 22, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ने जिला मुख्यालयों वाली नगर पालिकाओं को स्मार्ट और विकसित नगर पालिका के…
CM Yogi

जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Posted by - March 7, 2025 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस…
दिल्ली चुनाव

LIVE Delhi Election 2020: नामांकन भरने पहुंचे केजरीवाल, हजारों के साथ रोड शो शुरू

Posted by - January 20, 2020 0
नई दिल्ली। जीत का दावा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सोमवार को अपने तीसरे विधानसभा चुनाव के…