Ponds

राज्य सरकार की बड़ी पहल, मनरेगा से मिलेगा 600 तालाबों को नया जीवन

537 0

लखनऊ: राज्य सरकार (State government) गांव-गांव में जल संचयन, जल संरक्षण और हरियाली लाने के कार्य तेजी से करा रही है। उसकी योजना इन कामों से ग्रामीणों को रोजगार (Employment) के ढेरों अवसर भी उपलब्ध कराना है। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग की महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Scheme) और मनरेगा (MNREGA) के तहत गांवों में नहरों का निर्माण, तालाबों (Ponds) का गहरीकरण और मनरेगा पशु बाड़ा निर्माण के कार्य तेजी से पूरा कराए जा रहे हैं।

प्रदेश में दूसरे पारी में फिर से सत्ता संभालने वाली योगी सरकार ने 100 दिनों में मनरेगा के तहत 600 तालाबों की सूरत बदलने की कार्ययोजना बनाई है। इसको समय पर पूरा कराने की कवायद तेज कर दी गई है। जनपद महोबा और प्रतापगढ़ में तालाबों के गहरीकरण और पुनरोद्धार के कार्य किये जाने हैं। सरकार ने ग्राम विकास विभाग को 01 साल में योजना से 15463 तालाबों के गहरीकरण और पुनरोद्धार कराने का भी लक्ष्य दिया है। तालाबों के गहरीकरण योजना में श्रमिकों और ग्रामीणों को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनेंगी।

यह भी पढ़ें: निजि स्कूलों को टक्कर देंगे यूपी के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय

राज्य सरकार की इस योजना से जल के उपयोग व संरक्षण के श्रोत तालाबों को नया जीवन तो मिलेगा ही। पशु-पक्षियों को पीने के लिए पानी उपलब्ध होगा। गांव में हरियाली के साथ भूजल स्त्रोत बनाए रखने में भी तालाब सहायक बनेंगे। सरकार का प्रयास गांव-गांव में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण को रोजगार उपलब्ध कराकर उनको मजबूत बनाना भी है। गौरतलब है कि सरकार ने पिछले 05 वर्षों में 92576 तालाबों के निर्माण और जीणोद्धार का काम कराया है। श्रावस्ती के विकास खंड गिलौला की ग्राम पंचायत कोटमुबारकपुर और जनपद जौनपुर में सामुदायिक तालाबों के निर्माण से काफी बदलाव आया है।

यह भी पढ़ें: BJP कार्यालय में सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

Related Post

UP Police Recruitment

पुलिस भर्ती: 6.5 हजार परीक्षा केंद्रों में 31 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी दे सकेंगे परीक्षा

Posted by - January 5, 2024 0
लखनऊ। आगामी फरवरी में प्रस्तावित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment) परीक्षा 2023 के लिए योगी सरकार पुख्ता तैयारियों…
Nepal's CM Kamal Bahadur Shah met CM Yogi

सीएम योगी से नेपाल के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने की शिष्टाचार भेंट

Posted by - May 5, 2025 0
लखनऊ। सोमवार को नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश के सरकारी आवास…
Siddharth Nath

रोड़ा अटकाने वाले हर काम का श्रेय लेने में लगे : सिद्धार्थनाथ

Posted by - December 13, 2021 0
राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह (Siddharth Nath) ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर गंभीर…
Kamla Nehru Educational Society

बिना पट्टा कराए भूमि को कराया फ्री होल्ड, पूर्व सांसद पुत्र समेत 12 पर FIR

Posted by - March 15, 2021 0
रायबरेली। जिले में कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी के पक्ष में बिना पट्टा हुए भूमि को फर्जी तरीके फ्री होल्ड (illegal…