ss sandhu

मुख्य सचिव ने केदारधाम के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

527 0

देहरादून। मुख्य सचिव (ss sandhu) ने गुरुवार को श्री केदारनाथ (Kedarnathdham) में चल रहे निर्माण कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु (ss sandhu) ने निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारपुरी में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ में यात्रियों की सुविधाओं के दृष्टिगत हर संभव व्यवस्थाएं की जाएं।

केदारनाथ धाम में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों से केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए निर्माण सामग्री को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने केदारधाम के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया - हिन्दुस्थान  समाचार

मुख्य सचिव (ss sandhu) ने तीर्थ पुरोहितों के लिए बनाये जा रहे आवासीय भवनों का निर्माण कार्य को शीर्ष प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी, तीर्थ पुरोहितों के साथ समन्वय कर धाम के विकास कार्यों में और अधिक गति लाएं। मुख्य सचिव द्वारा चिकित्सालय कंट्रोल सेंटर, संगमघाट, मंदिर समिति का प्रशासनिक भवन, आस्थापथ आदि निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।

बिना गुरुकृपा के कुछ भी नहीं होता : सीएम धामी

मुख्य सचिव (ss sandhu) ने केदारनाथ धाम में बनाये जा रहे वाटर एटीएम के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए।

ss sandhu

निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (ss sandhu) ने श्री केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी केदारनाथ योगेंद्र सिंह मौजूद थे।

Related Post

CM Dhami

छोटे राज्यों में उत्तराखंड ने किया शानदार प्रदर्शन, देशभर में मिला दूसरा स्थान

Posted by - May 13, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। देश की…
CM Dhami

खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - December 20, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिको द्वारा खेल गतिविधियों को…
CM Dhami

नेपाल के काठमांडू में विमान हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दु:ख

Posted by - July 24, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को विमान हादसे (Nepal Plane…

उत्तराखंड आगामी चुनाव में काँग्रेस ने रामलीला मैदान में विशाल जनसभा की तैयारी

Posted by - September 4, 2021 0
2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की नैया पार लगाने के लिए कांग्रेस हाई कमान द्वारा घोषित…
CM Dhami

सीएम धामी ने हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण

Posted by - May 11, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को निकट छावनी परिषद कार्यालय, गढ़ीकैंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग…