srikant sharma

पंचायत चुनाव में श्रीकांत शर्मा और परिजनों के नाम वोटर लिस्ट से कटे

1188 0

मथुरा। मथुरा में अंतिम चरण के तहत पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। जिले के रहने वाले ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और परिजनों का वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया है। परिजनों ने इसके लिए विपक्षियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जिले में गुरुवार को पंचायत चुनाव चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (Srikanth Sharma)  सहित परिवार के छह सदस्यों का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गांठोली के रहने वाले श्रीकांत शर्मा (Srikanth Sharma) के परिजनों ने विपक्षियों द्वारा वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने दी जानकारी

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (Srikanth Sharma) के चचेरे भाई हीरालाल ने बताया कि विपक्षी पार्टियों ने वोटर लिस्ट से नाम कटवाए हैं। क्षेत्र से ऊर्जा मंत्री का बड़ा भतीजा हेमंत कुमार ने जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया है।

परिजनों का कहना है कि परिवार से लगभग सात-आठ लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है जिसमें सूर्यकांत शर्मा, मनीषा, निशांत, भगवान शर्मा की पत्नी आदि शामिल हैं।

इसमें पंचायत सेक्रेटरी और बीएलओ की लापरवाही सामने आ रही है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के परिजनों ने विपक्षियों पर नाम कटवाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि इसमें पंचायत सेक्रेटरी और बीएलओ की लापरवाही भी है।

Related Post

CM Yogi gave impetus to the solar energy revolution

यूपी करेगा 22,000 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन- योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 8, 2025 0
गौतमबुद्धनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को गौतमबुद्धनगर में आवाडा ग्रुप की 5 गीगावॉट इंटीग्रेटेड सोलर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट…
AK Sharma

बदलापुर महोत्सव में 501 जोड़ों की शादी, आशीर्वाद देने पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

Posted by - December 7, 2024 0
जौनपुर। बदलापुर में दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव का आयोजन शनिवार से शुरू होकर रविवार तक चलेगा। महोत्सव के पहले दिन…
SGPGI

SGPGI में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती में सामने आया बड़ा खेल

Posted by - April 7, 2026 0
लखनऊ। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे चिकित्सा विभाग और संजय गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में चिकित्सक…