Sri Lankan High Commissioner met CM Yogi

रामायणकालीन स्थलों को विकसित करेगा श्रीलंका

421 0

लखनऊ। त्रेतायुग से चले आ रहे श्रीलंका और अयोध्या के बीच प्रगाढ़ संबंधों को एक बार फिर नई ऊंचाई मिलने जा रही है। श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा (Milinda Moragoda) ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने श्रीलंका में स्थित अशोक वाटिका की शिला मुख्यमंत्री (CM Yogi) को भेंट की। साथ ही वाराणसी एयरपोर्ट पर लगाने के लिए दो पेंटिंग्स भी सीएम को भेंट की।

CM Yogi, Milinda Moragoda

मुख्यमंत्री (CM Yogi) और श्रीलंका के उच्चायुक्त के बीच हुई लंबी बातचीत में दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर विशेष तौर पर चर्चा हुई। इस दौरान श्रीलंका में रामायण काल से संबंधित विभिन्न स्थलों को विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे भारत और खासकर उत्तर प्रदेश के नागरिक श्रीलंका में मौजूद रामायणकालीन स्थलों के दर्शन का अवसर प्राप्त कर सकें। साथ ही श्रीलंका से बड़े पैमाने पर संजीवनी बूटी के पौधों को यूपी में लाकर लगाने के लिए भी मुख्यमंत्री से कहा है।

CM Yogi, Milinda Moragoda

अशोक मिलिंडा मोरागोडा (Milinda Moragoda) ने हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यो को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रीलंका और यूपी के मध्य रामायण काल से ही मधुर संबंध रहे हैं। ये बातचीत दोनों देशों के मध्य सांस्कृतिक और पर्यटन के क्षेत्र में अधिक सहयोग करने की दिशा में काफी अहम साबित होगी। अशोक मिलिंडा मोरागोडा 2020 से भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त हैं।

Related Post

सावन से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी बनारस को दे सकते हैं बड़ी सौगात

Posted by - July 7, 2021 0
सावन से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र की विकास यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी…
गढ़वा में गरजे योगी

गढ़वा में गरजे योगी, बोले- कांग्रेस की मदद के लिए बसपा ने उतारा उम्मीदवार

Posted by - November 27, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्‍टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ बुधवार को जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। योगी…