जनता कर्फ्यू का समर्थन

खेल जगत की हस्तियों ने भी ताली बजा ‘जनता कर्फ्यू’ का किया समर्थन

1044 0

नई दिल्ली। खेल जगत की कई हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार शाम पांच बजे कोरोना वायरस के खिलाफ फ्रंट लाइन पर लड़ रहे लोगों का समर्थन करने के लिए ताली बजाने की अपील का जमकर समर्थन किया।

खेल मंत्री किरेन रिजिजू समेत भारतीय महिला हॉकी टीम ने शाम पांच बजे ताली बजा कर उन लोगों को आभार जताया

खेल मंत्री किरेन रिजिजू समेत भारतीय महिला हॉकी टीम ने शाम पांच बजे ताली बजा कर उन लोगों को आभार जताया जो संकट की इस घडी में कोरोना वायरस के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए जुटे हुए हैं।

पहलवान सुशील कुमार ने अपने परिवार समेत ताली बजा कर जनता कर्फ्यू का समर्थन

दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता दिग्गज पहलवान सुशील कुमार ने अपने परिवार समेत ताली बजा कर जनता कर्फ्यू का समर्थन जताया। टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा ने भी अपने घर की बालकनी में आ कर ताली बजायी और लोगों से सुरक्षित तथा अपने घरों में रहने का आह्वान किया।

थाली बजाकर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह बढ़ाने पर देशवासियों को साधुवाद 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने परिवार के साथ ताली और चम्मच से प्लेट बजाकर प्रधानमंत्री की इस मुहीम का स्वागत किया। विस्फोट बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भी सोशल मीडिया के जरिये कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और अन्य अधिकारियों का समर्थन करने की अपील की।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी अनुष्का के साथ लोगों से सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की

सहवाग ने कहा कि इस मुश्किल समय से निकलने में हमारी मदद करने वालों का हम धन्यवाद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि खतरनाक कोविड 19 वायरस जल्द खत्म हो जाए। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी अनुष्का के साथ लोगों से सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की थी।

Related Post

CM Yogi

सादगी, सदाचार, शुचिता व कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुरुष थे शास्त्री जीः मुख्यमंत्री

Posted by - October 2, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर उन्हें नमन किया। सीएम योगी…
cm yogi in mathura

सीएम योगी ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नए कार्यालय का किया उद्घाटन

Posted by - June 24, 2023 0
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को ब्रजवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा…
SC

सुप्रीम कोर्ट के चार जज कोरोना पॉजिटिव, जस्टिस एनवी रमणा के शपथ ग्रहण से पहले करवाई गई थी जांच

Posted by - April 21, 2021 0
ऩई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण अब देश के सुप्रीम कोर्ट तक दस्तक दे चुका है। जानकारी मिली है कि सुप्रीम…
Governor

राज्यपाल से मिस उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने की मुलाकात

Posted by - May 6, 2022 0
देहारादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor) से मुलाकात करती हुईं मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट (Aishwarya Bisht) व…
Mission Shakti

मिशन शक्ति 5.0 :आत्मरक्षा के गुर सिखाकर बालिकाओं को सशक्त बना रही योगी सरकार

Posted by - October 6, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti ) अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को…