CM Dhami

खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को भी मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ: मुख्यमंत्री धामी

190 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सीधी भर्ती के पदों पर अन्य खिलाड़ियों की तरह चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। साथ ही खेल महाकुंभ में जनपद स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी स्पोर्ट्स किट प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने (CM Dhami) ओलंपिक में स्कीइंग में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ी अमीषा चौहान को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया। एथलेटिक्स में 27वीं नेशनल फेडरेशन में स्वर्ण पदक जीतने वाली सोनिया को दो लाख और 22वें नेशनल फेडरेशन जूनियर में राहुल सरनालिया को स्वर्ण पदक जीतने पर एक लाख रुपए का प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि खेल महाकुंभ विशिष्ट आयोजन है। इसमें खिलाड़ियों को ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक, जनपद होते हुए, राज्य स्तर तक प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलता है।

इससे राज्य में खेल संस्कृति विकसित करने में मदद मिल रही है। साथ ही खेल महाकुंभ युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही अनुशासन और टीम वर्क की भावना विकसित करने में भी योगदान दे रहा है।

Related Post

CM Dhami

‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ से बनेगा उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं का केंद्र: सीएम धामी

Posted by - October 6, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की द्वारा राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर देहरादून…
Chief Minister

हरियाणा गर्वेनेस रिफार्म अथोरिटी के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - July 9, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री (Chief Minister) पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में हरियाणा गर्वेनेस रिफार्म अथॉरिटी के…
भारत-पाक 1971 युद्ध

विजय दिवस: भारत-पाक के 1971 युद्ध ने इंदिरा गांधी को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया

Posted by - December 11, 2019 0
नई दिल्ली। 16 दिसम्बर 1971 को पाकिस्तान की सेना ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के इलाके में भारतीय सेना और बांग्लादेशी…