बीजेपी में फूट

अजित पवार के साथ सरकार बनने पर बीजेपी में फूट, एकनाथ बोले- समर्थन लेना थी भूल

975 0

मुंबई। महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार के साथ सरकार गठन को लेकर बीजेपी में विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ खडसे ने महाराष्ट्र में अजित पवार के साथ सरकार बनाने को भारी भूल बताया है।

खडसे ने कहा कि बीजेपी को अजित दादा पवार का समर्थन नहीं लेना चाहिए था। वह बड़े पैमाने पर सिंचाई घोटाले के आरोपी हैं और कई आरोपों का सामना कर रहे हैं। हमें उनके साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए।

फडणवीस बोले- सही समय पर सही बात कहूंगा

देवेंद्र फडणवीस से जब पूछा गया कि क्या अजित पवार के साथ सरकार बनाना गलती थी? तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं सही समय पर सही बात कहूंगा, चिंता न करें।

पार्टी में अजित पवार की स्थिति यथावत: नवाब मलिक

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि अजित पवार ने आखिर में अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक मामला है और पवार साहब ने उन्हें माफ कर दिया है। पार्टी में उनका कद बहुत बड़ा है और पार्टी में उनकी स्थिति नहीं बदली है। नवाब मलिक के इस बयान के बाद यह साफ है कि उप मुख्यमंत्री अजित पवार ही बनेंगे, क्योंकि पहले हुई बैठकों में एनसीपी कोटे से उनका नाम ही उप मुख्यमंत्री के पद के लिए तय हुआ था।

Related Post

चंद्रयान-2: ‘तारों ने मुझे हमेशा अपनी ओर आकर्षित किया- रितु करिधाल

Posted by - July 23, 2019 0
लखनऊ डेस्क। भारत ने ‘चंद्रयान-2’ का सफल प्रक्षेपण कर एक और इतिहास रच दिया है। हालांकि, इसरो ने ‘चंद्रयान-2’ लॉन्च…
KGBV

KGBV की बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार कर रही योगी सरकार

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ, 06 नवंबर। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार शैक्षणिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों की बालिकाओं को मुख्यधारा…
CM Dhami

सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष ने की राज्यपाल से भेंट

Posted by - September 24, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) और विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को राजभवन में विधानसभा में भर्तियां निरस्त करने और बेटी अंकिता…
'निरहुआ' के रोड शो

बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ के रोड शो के दौरान लगे ‘अखिलेश जिन्दा बाद के नारे’

Posted by - April 8, 2019 0
आजमगढ़। भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं और आजमगढ़ से लोकसभा…