SpiceJet

उड़ान भरते ही स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, हादसे का वीडियो वायरल

593 0

पटना: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। स्पाइस जेट (SpiceJet) SG723 के विमान की विंग में आग लगने के बाद उसकी पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। ये विमान स्पाइसजेट (SpiceJet) का बताया जा रहा है। पटना से दिल्ली जा रहे इस विमान में 185 यात्री सवार थे. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक स्पाइस जेट के इस विमान ने दिन में 12 बजकर 10 मिनट पर पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के एक पंख में आग लग गई। आसमान में उड़ान भरते विमान के पंख से आग निकल रही थी। उसे वापस पटना लौटना पड़ा जहां से उसने उड़ान भरी थी। बोइंग 737-800 विमान में 6 चालक दल और 185 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

विमान के सुरक्षित रूप से उतरने के बाद विमान के बाहर और अंदर से हवा में आग लगने के दृश्य। डरावने दृश्य आग की लपटें दिखाते हैं और धुआं भी। बैकग्राउंड में कुछ लोग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताते नजर आ रहे हैं। वायरल हुए वीडियो में विमान को हवा के बीच में उतरते रास्ते में आग की लपटों के साथ दिखाया गया है।

IND vs SL: सफेद गेंद की सीरीज के लिए दांबुला पहुंची टीम इंडिया

फुलवारी शरीफ इलाके के लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। आम नागरिकों से जैसे ही विमान के पंख में आग लगने की जानकारी जिला प्रशासन को मिली, प्रशासनिक अधिकारी एक्टिव मोड में आ गए। प्रशासन ने इसकी जानकारी तत्काल एयरपोर्ट अथॉरिटी को जानकारी दी। एयरपोर्ट अथॉरिटी को जैसे ही विमान की विंग में आग लगने की जानकारी मिली, हड़कंप मच गया। पटना के जिलाधिकारी भी तत्काल पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए, कुछ मिनट के लिए प्रशासन से लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी तक, हलचल मच गई।

विरोध करने वालो की नहीं होगी अग्निवीर भर्ती, पुलिस सत्यापन अनिवार्य

Related Post

CM Dhami

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सीएम धामी ने की सफारी, फॉरेस्ट कर्मियों का किया उत्साहवर्धन

Posted by - October 13, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शुक्रवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी करने के साथ पर्यटकों से…
पूर्व प्रधान न्यायाधीश गोगोई

पूर्व प्रधान न्यायाधीश गोगोई ने राज्यसभा सांसद की शपथ , विपक्ष का वॉक आउट

Posted by - March 19, 2020 0
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने गुरुवार को राज्यसभा संसद की शपथ ली।  इस…
CM Dhami

कांग्रेस ने नारी शक्ति का अपमान किया, महिला आरक्षण देश की दिशा बदलने वाला कदम : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - April 28, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति का अपमान किया है, जबकि महिला…