CM Dhami

गुणवत्ता से समझौता नहीं, दून को आदर्श सिटी के लिए बनाएं कार्ययोजना: सीएम धामी

442 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्मार्ट सिटी (Smart City) के अधिकारियों से कहा कि आगामी 50 वर्षों की स्थितियों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाएं। स्मार्ट सिटी के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने तय समय सीमा में और तेजी के साथ कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि दून को आदर्श सिटी बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर काम करें।

गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 5050 वर्षों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सिटी के अधिकारी कार्य को करें। देहरादून को आदर्श शहर बनाने के लिए और क्या किया जा सकता है, इसकी पूरी कार्ययोजना बनाई जाए।

मुख्यमंत्री ने ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। शहर की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में जन प्रतिनिधियों के जो भी सुझाव आये हैं, उन सभी सुझावों पर क्या उचित समाधान निकाले जा सकते हैं, इस पर ध्यान दिया जाए। निकायों को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया जाए। ऐसी योजनाएं जिनमें केन्द्र और राज्य का अंश क्रमशः 90 एवं 10 के अनुपात में हो उन योजनाओं पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर कार्य किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता का पैसा जनहित में सही प्लानिंग से उपयोग हो। इसके लिए संबंधित विभाग तालमेल बनाकर कार्य को गति दे। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी सड़के गड्ढ़ा मुक्त हो। नगर निगम क्षेत्रों में 3.75 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग से करवाए जाएं।

उन्होंने कहा कि नगर निकायों को मानव संसाधन की दृष्टि से भी मजबूत बनाने की जरूरत है। स्मार्ट सिटी के तहत जिन कार्यों को पूरा करने के लिए बजट की और आवश्यकता है, उनका प्रस्ताव बनाकर शीघ्र शासन को भेजा जाए।

परेड ग्रांउड के लिए मुख्य सचिव अलग से करेंगे बैठक –

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के तहत परेड ग्राउंड में होने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव को अलग से बैठक करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी पाई गई तो संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर को भी स्मार्ट सिटी के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये।

स्मार्ट सिटी के 10 परियोजना पर कार्य पूरा, 12 गतिमान-

सीईओ स्मार्ट सिटी सोनिका ने स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना को जून 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जिन 26 परियोजनाओं पर कार्य होना था, उनमें से 10 पूर्ण हो चुके हैं। 4 परियोजनाओं पर अधिकांश कार्य पूरे होने वाले हैं जबकि 12 परियोजनाओं पर कार्य गतिमान है।

यूपी में बेटियों की सुरक्षा पर सीएम की नजर

इस मौके पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल,मेयर सुनील उनियाल गामा,विधायक विनोद चमोली,खजान दास,उमेश शर्मा काऊ,सविता कपूर,मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु,अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,आनन्द बर्द्धन,प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार,अपर सचिव उदयराज सिंह व संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने जगार- 2024 हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Posted by - March 10, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में रविवार को जगार –…
Om Birla and Chief Minister Dhami participated in the Indian AI Summit

प्राचीन भारतीय संस्कृति में ज्ञान विज्ञान और अध्यात्म का एक अद्वितीय संगम देखने को मिलता: धामी

Posted by - September 16, 2025 0
देहारादून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार द्वारा आयोजित…