मायावती के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे सपा अध्यक्ष

1515 0

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 की आहट के बीच बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने लखनऊ में आज अपना 63वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मेरी बसपा व सपा कार्यकर्ताओं से यही अपील है कि वह आपसी गिले-शिकवे दूर कर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और मुझे जीत का तोहफा दें। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मायावती को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें :-बसपा सुप्रीमो आज हुई 63 साल की, जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा जन्मदिन 

आपको बतादें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा के साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आज अधिक समय तक उनके निशाने पर कांग्रेस ही रही। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस एंड कंपनी को भी सबक सिखाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें :-सपा-बसपा गठबंधन पर अखिलेश यादव ने बोली ये बात 

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए जब से सपा-बसपा गठबंधन का एलान हुआ है भाजपा और अन्य विरोधी दलों की नींद उड़ी हुई है। आमचुनाव में यूपी से ही तय होगा कि केंद्र में किसकी सरकार बनेगी और कौन प्रधानमंत्री बनेगा।

ये भी पढ़ें :-सपा-बसपा गठबंधन के बाद अब चाचा करेंगे ये काम 

इसलिए भाजपा के लोगों से सावधान रहें और गठबंधन को जिताने के लिए काम करें साथ ही उन्होंने कहा केंद्र की सरकार ने गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण दिया है। हम इसका स्वागत करते हैं। देश के गरीब मुसलमानों को भी आरक्षण दिये जाने की जरूरत है।

Related Post

CM Yogi

यूपी रेवेन्यू सरप्लस वाला प्रदेश, विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं : सीएम योगी

Posted by - July 24, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सोमवार को सर्किट हाउस में महापौर और निर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक की।…
CM Dhami

धामी सरकार के तीन साल पूरे, सीएम ने छात्रों-संविदाकर्मियों को दी 3 बड़ी सौगात

Posted by - March 23, 2025 0
देहरादून। तीन साल पूरा होने पर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने छात्रों-युवाओं, उपनल और संविदाकर्मियों के…
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी 27 जनवरी को राज्य विधानसभा में एंटी-सीएए प्रस्ताव पेश करेंगी

Posted by - January 21, 2020 0
कोलकाता। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने इसके खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी…