Bhagwati Singh

सपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह का निधन

935 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह (Former Minister Bhagwati Singh) का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह (Former Minister Bhagwati Singh) का रविवार सुबह निधन हो गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, सिंह शनिवार रात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब डिग्री कॉलेज में ठहरे थे। वहीं, उन्होंने अंतिम सांस ली। भगवती सिंह (Former Minister Bhagwati Singh) का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बहुत पहले ही किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी को अपनी देह दान कर दी थी।

भगवती सिंह (Former Minister Bhagwati Singh) के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अखिलेश ने ट्वीट किया, ‘समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह (Former Minister Bhagwati Singh) जी का लखनऊ में निधन, अत्यंत दुखद! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे. भावभीनी श्रद्धांजलि!’।

सपा के संस्थापक सदस्य होने और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के दिनों से ही उनके साथ रहने की वजह से भगवती सिंह को यादव के करीबियों में गिना जाता था।

Related Post

UPITS 2025

UPITS 2025: निवेश, नवाचार और संस्कृति के महाकुंभ का होगा आगाज

Posted by - September 24, 2025 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो…
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी नए व आधुनिक भारत का शिल्पी व निर्माता :योगी

Posted by - February 22, 2026 0
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए व आधुनिक भारत का शिल्पी…
CM Yogi

सरकार की योजनाओं के साथ जुड़कर कार्य कर करना ही अभ्युदय की सार्थकता: सीएम योगी

Posted by - June 9, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सरकार की योजनाओं के साथ जुड़कर कार्य कर करना ही अभ्युदय…
E-buses will be started operating soon: AK Sharma

आम नागरिकों को आधुनिक, आरामदायक और प्रदूषण रहित यात्रा सुविधा का मिलेगा लाभ: एके शर्मा

Posted by - September 2, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार जनहित को केंद्र में रखकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक नगरीय परिवहन व्यवस्था की दिशा में…
AK Sharma

शिकायतकर्ता को गिनाए अपने राजनीतिक संपर्क, ऊर्जा मंत्री ने अधिकारी को किया निलंबित

Posted by - July 27, 2025 0
यूपी में लोग बिजली की कटौती से बेहद परेशान है और जिम्मेदार अधिकारी शिकायत सुनने को तैयार नहीं। जिसको लेकर…