CM Yogi

सपा, बसपा और कांग्रेस ने महाराजा सुहेलदेव का सम्मान नहीं दिया : सीएम योगी

560 0

बहराइच में महाराज सुहैलदेव के नाम पर कोई संस्थान होना एक सपना था। लेकिन मोदी जी ने इसे हकीकत में बदल दिया। महाराज सुहैलदेव और महर्षि बालार्क के नाम पर मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया जा चुका है। महाराज सुहैलदेव का भव्य स्मारक बनाया जा रहा है।

सपा, बसपा और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आक्रांता सालार मसूद को मार गिराने वाले महाराजा सुहैलदेव को कभी सम्मान नहीं दिया। मुख्यमंत्री बहराइच में 35.38 करोड़ की 98 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच वर्ष के दौरान भाजपा की सरकार ने जो कार्य किए हैं उस पर आपका विश्वास पाने के लिए यह यात्रा आई है। उन्होंने बताया कि आज ही अयोध्या में 75 जनपदों के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर 500 और 250 आयुष केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। यह चिकित्सा की दुनिया में मील का पत्थर साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि आजाद भारत को अखंडता और एकता की सूत्र में बांधने का काम सरदार बल्लभ पटेल ने किया था। लेकिन सपा ने सरदार पटेल का अपमान किया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने देश तोड़क जिन्ना को देश के लिए समर्पित सरदार बल्लभ भाई पटेल के बराबर खड़ा करने की कोशिश की। जबकि भाजपा की भारत सरकार ने उनकी जन्मभूमि पर दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति की स्थापना करती है। थी। यह देशतोड़क कहीं किसानों का शोषण करते हैं, नवजवानों को दिग्भर्मित करने का काम करते हैं रामभक्तों पर गोली चलाते हैं, विकास की योजनाओं पर डकैती डालने का काम करते हैं।

UPSC CDS I का फाइनल रिजल्ट जारी

उन्होंने कहा कि महाराज सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कालेज का उद्घाटन बहराइच में किया जा चुका है। बहराइच में महाराज सुहैलदेव के नाम पर कोई संस्थान होना एक सपना था। लेकिन मोदी  जी ने इसे हकीकत में बदल दिया। महर्षि बालार्क के नाम पर अस्पताल का नाम भी रखा गया। विदेशी आक्रांता सालार मसूद को अगर मार गिराने का काम किया था उनको सम्मान देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने जनता से सीधे संवाद बनाते हुए कहा कि क्या सपा ने महाराज सुहैलदेव को सम्मान दिया। तो क्या महाराज सुहैलदेव के अनुयायी सालार मसूद के अनुयायी से हाथ मिलाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराज सुहैलदेव के अनुयायी कभी किसी के आगे नहीं झुक सकते।

उन्होंने कहा कि जब फ्री में वैक्सीन, फ्री में टेस्ट, फ्री अनाज, पांच लाख रुपये तक उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड मिलता है तो रामराज्य की परिकल्पना पूर्ण होती है। बुआ-बबुआ और भाई बहन की जोड़ी अगर सत्ता में होती तो विदेश में मौजमस्ती कर रही होती और प्रदेश की जनता भूखों मर रही होती, कोरोना में जनता अपनी जान दे देती। लेकिन भाजपा सेवा ही संगठन के लक्ष्य पर काम करती है। पचास वर्ष पुरानी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को पूरा करने का काम केन्द्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर किया। उन्होंने कहा कि जब सोच ईमानदार होती है काम दमदार होता है। सड़क, पानी, बिजली, मकान, आयुष्मान का कार्ड जैसी योजनाएं तभी मिलती है। इसके साथ अगर गरीब किसान की जमीन पर कोई कब्जा करता है तो सरकार का बुलडोजर भी चलता है। यही विपक्षी नेताओं को कषट् है। जब कोई गरीब भटकता था, महिला बेटियों के सामने जब सुरक्षा का संकट खड़ा होता था, तब इन्हें कोई पीड़ा नहीं होती थी, लेकिन जब अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होता है, जब महाराज सुहैलदेव का भव्य स्मारक बनता है, जब बहराइच, गोंडा, में मेडिकल कालेज बनते हैं तब इनको पीड़ा होती है।

Related Post

solar

योगी सरकार की सौर क्रांति, गांव-गांव पहुंची रोशनी, बदल गई ऊर्जा की तस्वीर

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ। कभी उत्तर प्रदेश के गांवों में शाम ढलते ही अंधेरा तेजी से फैल जाता था। घरों में टिमटिमाती रोशनी,…
CM Yogi

प्राकृतिक खेती विषयक गोष्ठी में सीएम योगी के उद्बोधन के प्रमुख अंश

Posted by - June 28, 2022 0
● ‘उत्तर प्रदेश सतत व समान विकास की ओर’ विषयक दो दिवसीय लर्निंग कॉन्क्लेव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुजरात…
Veer Bikram Bahadur Mishra

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार वीर बिक्रम बहादुर मिश्र, सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक

Posted by - October 10, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रहे वीर विक्रम बहादुर मिश्र (Veer Bikram Bahadur Mishra) का आज शाम अचानक…
pension

पति-पत्नी का सहारा बनेगी धामी सरकार, दोनों को मिलेगी वृद्घावस्था पेंशन

Posted by - March 30, 2022 0
देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) में वृद्घावस्था पेंशन योजना (Old age pension scheme) के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ…