सोनिया गांधी

रायबरेली में इस बार सोनिया गांधी से इस नेता का होगा मुकाबला

1534 0

लखनऊ रायबरेली लोकसभा सीट 2019 से इस बार संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेसी नेता दिनेश प्रताप सिंह के बीच मुकाबला है। दिनेश सिंह कांग्रेस से विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं लेकिन पिछले वर्ष उन्होंने BJP का दामन थाम लिया था ।

ये भी पढ़ें :-राहुल 10 को तो जानें स्मृति ईरानी कब करेंगी अमेठी में पर्चा दाखिल 

आपको बता दें रायबरेली सीट पर इस लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह मई को मतदान है। कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी 11 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र यहां से दाखिल करेंगी। पहली बार आपातकाल के बाद 1977 में राजनारायण ने इंदिरा गांधी को हराया था, जबकि 1996 और 1998 के चुनाव में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थी। इसके अलावा हर बार इस सीट पर कांग्रेस का ही परचम लहराया है।

ये भी पढ़ें :-पूर्व सीएम बोले- लालकृष्ण आडवाणी की आंखों में आंसू देख कर बहुत हुई पीड़ा 

जानकारी के मुताबिक रायबरेली लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की पांच सीटें आती हैं – बछरावां, हरचन्दपुर, रायबरेली, सरेनी और ऊंचाहार । 2017 के विधानसभा चुनाव में पांच सीटों में से दो सीटों पर भाजपा, दो सीटों पर कांग्रेस जबकि एक सीट पर सपा को जीत मिली थी।कांग्रेस ने अब तक हुए 16 लोकसभा चुनावों और तीन उपचुनावों में यहां से 16 बार जीत दर्ज की है।

Related Post

भागीरथी अम्मा

चौथी कक्षा की छात्रा भागीरथी अम्मा ने 105 की उम्र में परीक्षा देकर बनाया रिकॉर्ड

Posted by - November 20, 2019 0
कोल्लम। अक्सर लोगों से आपने कहते सुना होगा कि ज्ञान हासिल करनी की कोई उम्र नहीं होती। मनुष्य जीवन भर…

प्रचार के दौरान दिलीप घोष पर हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

Posted by - September 27, 2021 0
भवानीपुर। भवानीपुर उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं…
AK Sharma

महाकुम्भ 2025 के लिए 3833 करोड़ के प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू, नगर विकास मंत्री ने की समीक्षा

Posted by - October 17, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2013 के बाद 12 वर्षों में लगने वाले प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Mahakumbh-2025) को दिव्य और…