रायबरेली दौरा

सोनिया गांधी दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर 22 जनवरी को आएंगी

1141 0

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा 22 जनवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में पार्टी की जड़ें मजबूत करने में सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली बुधवार को पहुंचेंगी और गुरुवार को वापस दिल्ली आ जाएंगी। इनके साथ कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी।

कांग्रेस पार्टी भाजपा को घेरने की तैयारी में लग गई है। प्रदेश में कांग्रेस की जड़ें मजबूत करने में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती हैं। इसी के तहत तैयार रणनीति के पहले चरण में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कांग्रेस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 22 जनवरी को इन सभी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यकारिणी के नेताओं सहित अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आएंगी। वह मंगलवार शाम तक भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंच सकती हैं।

शहर से लगभग छह किमी दूर परशदेपुर रोड पर भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग 37 जिलों को शामिल किया। जिसमें 70 जिला और शहर अध्यक्ष शामिल हुए। प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के अलावा अन्य प्रांतों से ट्रेनर बुलाए गए हैं। ये इन नेताओं के बौद्धिक स्तर को तराश रहे हैं। खासकर उनकी राजनैतिक और सामाजिक समझ को मजबूत करने पर बल दिया जा रहा है। कांग्रेस की रीति नीति के साथ ही उनके शासनकाल की उपलब्धियां बताई जा रही हैं। इसके साथ भाजपा सरकार की खिलाफत के लिए खासतौर पर टे्रनिंग दी जा रही है। मंगलवार को भी इन्हीं लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। फिर दो दिन 22 व 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी के जिला व शहर अध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी।

22 जनवरी को गेस्ट हाउस में ही एक बैठक प्रस्तावित हैं। जिसमें यहां ट्रेनिंग लेने आए 129 पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के नेता भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन सुबह ही भुएमऊ आ गए और वहीं पर रुके हैं।

Related Post

CM Dhami

CM ने भालू हमले के पीड़ितों से की बातचीत, साहसी छात्राओं की बहादुरी को बताया गर्व का विषय

Posted by - December 23, 2025 0
जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी अंतर्गत विद्यालय परिसरों के समीप घटित भालू हमले की घटनाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
Amrit Abhijat

नियमों की अनदेखी, अनुशासनहीनता और लापरवाही पर नगर विकास विभाग ने की सख्त कार्रवाई

Posted by - July 16, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर नगर निकायों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करने के…
ASAT

Flashback 2019: ASAT मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत की सुरक्षा और आर्थिक विकास को नई ताकत देगा

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। भारत ने 28 मार्च को अपना पहला एंटी-सैटेलाइट (ASAT) मिसाइल परीक्षण किया है। इसने लक्ष्य 300 किमी की…