सोनिया गांधी

सोनिया गांधी बोलीं- मोदी सरकार करे जनभावनाओं का आदर

816 0

नई दिल्ली। देश में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन हो रहें है।। इसी बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों की आवाज को दबा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाना गलत है। जनता की आवाज सुनना सरकार की जिम्मेदारी है।

मोदी सरकार ने असंतोष को दबाने के लिए  क्रूर तरीके से बल का उपयोग किया

सोनिया गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार की नीतियां देशविरोधी हैं। कांग्रेस देश के लोगों और संविधान के हक में खड़ी है। देश के वर्तमान हालात पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह लोगों की बात सुने। उन्होंने कहा कि अभी जो हो रहा है वो लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। सोनिया ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों के पास गलत फैसलों और सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलने का अधिकार होता है। इसके साथ ही अपनी बात रखने का भी अधिकार होता है। मोदी सरकार ने असंतोष को दबाने के लिए लोगों की आवाज का अपमान किया और क्रूर तरीके से बल का उपयोग किया है।

नोटबंदी की तरह एक बार फिर एक-एक व्यक्ति को अपनी एवं अपने पूर्वजों की नागरिकता साबित करने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ेगा

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट पक्षपातपूर्ण है। कांग्रेस संविधान की मर्यादा बनाए रखने के प्रति कृतसंकल्प है। सोनिया गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट भेदभावपूर्ण है। नोटबंदी की तरह एक बार फिर एक-एक व्यक्ति को अपनी एवं अपने पूर्वजों की नागरिकता साबित करने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ेगा।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय से सांसद व कवर्धा राजपरिवार की रानी कृति देवी ने की मुलाकात

Posted by - August 23, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) से आज शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में त्रिपुरा राज्य के त्रिपुरा-पूर्व…
CM Dhami

होमगार्ड जवानों के बेहतर सुविधा के लिए सरकार संकल्पित

Posted by - December 6, 2022 0
देहरादून। उत्तराखंड के दस जिलों में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही होमगार्ड्स…
DM Savin Bansal

सशक्त प्रशासन, त्वरित प्रभावी निर्णय डीएम सविन की कार्यशैली में है शामिल;

Posted by - May 7, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) द्वारा जनमानस की शिकायत के निस्तारण हेतु एवं शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग के…
CM Dhami

भू-कानून का समाधान हमारी सरकार की प्राथमिकता: पुष्कर सिंह धामी

Posted by - September 27, 2024 0
भू-कानून का समाधान हमारी सरकार की प्राथमिकता: पुष्कर सिंह धामी देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) उत्तराखंड में नगर निकाय क्षेत्र…