सोनाक्षी के घर पूछताछ करने पहुंची पुलिस, जानें क्या था मामला

941 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के घर हाल ही में यूपी पुलिस पहुंची थी। पुलिस की मुलाकात अभी सोनाक्षी सिन्हा से नहीं हो सकी है। हालांकि जल्द ही मुलाकात होने के आसार हैं। साल 2018 में कथित तौर पर धोखाधड़ी मामले में शामिल होने की वजह से उत्तर प्रदेश में एक केस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें :-धोनी के संन्यास की खबर सुनते ही भावुक हुईं लता, कहा ‘आपसे अनुरोध है रिटायरेंट के बारे में न सोचिए’ 

आपको बता दें अभिनेत्री को दिल्ली में एक कार्यक्रम में परफॉर्म करना था. हालांकि, वह ऐसा नहीं कर सकीं जिसके मद्देनजर शो के एक आयोजक की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई थी। गुरुवार को पुलिस की टीम जुहू पुलिस से संपर्क करने के बाद सोनाक्षी के फ्लैट तक पहुंची। घर पर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा मिलीं।

ये भी पढ़ें :-धोखाधड़ी मामला: अदालत से मिली रितिक को 4 हफ्ते की राहत 

जानकारी के मुताबिक पूनम ने बताया कि सोनाक्षी तो फिलहाल शूटिंग के लिए हैदराबाद गई हैं। ऐसे में अभी बात नहीं हो सकती है। सोनाक्षी के बयान के  लिए इंतजार करना पडे़गा। पूनम सिन्हा ने जांच अधिकारी की बात सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा से करवाई। शत्रुध्न सिन्हा फोन पर बात करते हुए सामान्य थे, जांच अधिकारी का कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने परिचय पूछा। इसके बाद बेटी के शूटिंग में होने की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस से कहा कि सोनाक्षी तक आपका संदेश पहुंचा दिया जाएगा।

Related Post

Nishikant Kamat's condition serious

अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, निर्देशक निशिकांत कामत की हालत को बताया गंभीर

Posted by - August 17, 2020 0
बीते कई दिनों से निर्देशक निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती है। उनके निधन की खबर सामने आ रही है। तो…