Somendra Tomar

ऊर्जा राज्यमंत्री ने ’’लेसा ऐट ए ग्लांस’’ पत्रिका का विमोचन किया

437 0

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर (Somendra Tomar) ने कहा कि विद्युत अभियन्ताओं की मेहनत और कार्यकुशलता की बदौलत प्रदेश उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देने की ओर बढ़ रहा है। लोगों का विश्वास विद्युत अभियन्ताओं के प्रति और बढ़े इस प्रकार से कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि अभियन्ताओं की समस्याओं को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर जो भी आवश्यक होगा उसका समाधान किया जायेगा। सभी अभियन्ता मिलकर समन्वय बनाकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए जनता की सेवा करें और प्रदेश के विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।

ऊर्जा राज्यमंत्री (Somendra Tomar) आज रविन्द्रालय चारबाग में आयोजित विद्युत परिषद जूनियर इंजी0 संगठन के दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर संगठन के 75वें महाधिवेशन पर आयोजित हीरक जयंती समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था के संचालन एवं सुधार में जूनियर इंजी0 दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं। विद्युत समाधान सप्ताह के दौरान भी उन्होंने अथक परिश्रम किया और इससे 1.65 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान एक सप्ताह में हो सका। उन्होंने कहा कि अभियन्ताओं की समस्याओं को सुना जा रहा है और उसका समाधान भी किया जा रहा है। हम सभी ऊर्जा परिवार के अंग हैं। सभी मिलकर प्रदेश को ऊर्जा सम्पन्न करके एक सामर्थ्य प्रदेश बनाना है।

Somendra Tomar

इस अवसर पर मंत्री (Somendra Tomar) ने आधुनिक तकनीकी की जानकारी देने वाली ’’लेसा ऐट ए ग्लांस’’ पत्रिका का विमोचन भी किया और 45 अभियन्ताओं को अंगवस्त्र एवं संगठन का स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया और उनके कार्यों की प्रशंसा भी की। उन्होंने सभी अभियन्ताओं को संगठन के हीरक जयंती की हार्दिक बधाई दी। इस दौरान विद्युत परिषद के अध्यक्ष जी0वी0 पटेल ने मुख्य अतिथि को भी अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संगठन ने अभियन्ताओं की समस्याओं को लेकर मंत्री को मांगपत्र सौपा। साथ ही विद्युत व्यवस्था सुधार हेतु आवश्यक सुझावों को भी सौंपा।

संगठन के अध्यक्ष जी0वी0 पटेल ने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को प्रभावी तरीके से संचालित करने एवं इसमें अह्म सुधार करने में जूनियर इंजी0 की सबसे बड़ी भूमिका है। जो कि दिन-रात परिश्रम करके इसका सुचारू संचालन कर रहा है। उन्होंने लाइनलॉस, बिजली चोरी, रैन्डम चेकिंग एवं राजस्व वसूली के लिए अभियन्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को 24 घंटे बिजली देने के संकल्प को जूनियर इंजी0 साकार करेंगे, लेकिन इनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो, यही हमारी मांग है। उन्होंने कार्मिकों के स्थाईकरण, सीनियर्टी का शीघ्र समाधान कराने को कहा।

Somendra Tomar

संगठन के केन्द्रीय महासचिव इंजी0 जयप्रकाश ने कहा कि व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु सभी घटकों को पूरी क्षमता से कार्य करना होगा। उन्होंने कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली करने तथा समस्याओं का समाधान की बात की। उन्होंने वर्कशाप में सामानों की गुणवत्ता खराब होने से ट्रांसफार्मर जलने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस संगठन की स्थापना 1946 में मेरठ में हुई थी। संरक्षक एस0पी0 सिंह ने अन्य प्रदेशों की भांति व्यवस्था देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार और उपभोक्ताओं के बीच अभियन्ता सेतु का काम कर रहे हैं। पूरी सेवाकाल में तीन सेवा विस्तार सभी को मिलना चाहिए, लेकिन एसीपी की व्यवस्था लागू होने से नुकसान हो रहा है।

Related Post

National Family Health Survey-5

राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 के बाद अब नीति आयोग की डेल्‍टा रैंकिंग में यूपी प्रथम

Posted by - December 28, 2021 0
स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में सुधार के मामले में उत्‍तर प्रदेश रोजाना कीर्तिमान हासिल कर रहा है। राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 (National…
UPNEDA

ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के लिए इकाइयों से आनलाइन प्रस्ताव आमंत्रित

Posted by - September 9, 2024 0
लखनऊ। उ0प्र0 प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2024 के तहत इस क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के दृष्टिगत अनुसंधान एवं विकास व…

बाहुबली नेता अतीक अहमद परिवार सहित AIMIM में शामिल, ओवैसी ने दिलाई सदस्यता

Posted by - September 7, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक जारी है, प्रयागराज के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद पूरे…
Yogi Cabinet

यूपी कैबिनेट निर्णय : 18 शहरों में 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी योगी सरकार

Posted by - June 3, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार शाम आयोजित कैबिनेट बैठक (Yogi Cabinet Meeting) में प्रदेश के 18 शहरों…