solar power plant

सरायसादी में लगेगा 5000 किलोवाट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट

423 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के निर्देशन में मऊ जिले के सरायसादी में पूर्व में स्थापित 100 किलोवॉट क्षमता के सोलर पॉवर प्लाण्ट (Solar Power Plant) के स्थान पर अब इसे 50 गुना बढ़ाकर अर्थात 05 मेगावॉट (5000 किलोवॉट) का सोलर पॉवर प्लाण्ट (Solar Power Plant) लगाया जाना प्रस्तावित है । इससे क्षेत्रवासियों व प्रदेश को सस्ती एवं स्वच्छ बिजली उपलब्ध होगी तथा इसके निर्माण से क्षेत्र में औद्योगिक विकास की सम्भावना बढ़ेगी एवं वातावरण को प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। साथ ही जनपद मऊ कार्बन उत्सर्जन को कम करने में सहायक होगा। इसकी पुनः शुरुआत से स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

निदेशक, नेडा अनुपम शुक्ला (Anupam Shukla) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मऊ जिले के सरायसादी में 100 किलोवॉट सोलर पॉवर प्लाण्ट (Solar Power Plant) की स्थापना का शिलान्यास 1992 में तत्कालीन माननीय अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री, भारत सरकार कल्पनाथ राय जी द्वारा किया गया था। यह सोलर पॉवर प्लाण्ट मार्च – 1994 में बनकर तैयार हुआ।

इस सोलर पॉवर प्लाण्ट की डिज़ाइन अवधि 15 वर्ष तथा बैट्री बैंक 10 वर्ष का था । यह सोलर पॉवर प्लाण्ट वर्ष-2007 तक चलता रहा उसके बाद अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद बन्द हो गया । अब लगभग 30 वर्षो के बाद यह पूर्णरुप से अनुपयोगी एवम् कबाड़ हो गया है।

योगी सरकार ने चालक, परिचालकों और कर्मियों को दिया होली का उपहार

अब स्वर्गीय कल्पनाथ राय की इस दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए तथा उसी स्थान पर कबाड़ को दूर करते हुए, इस सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना कराई जाएगी।

Related Post

CM Yogi

महाकुंभ के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाय उच्च स्तरीय बुनियादी व्यवस्था: मुख्यमंत्री

Posted by - January 16, 2025 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय बुनियादी…
Ayodhya

अयोध्या के एयरपोर्ट का माडल देख पीएम नरेंद्र मोदी हुए गदगद

Posted by - June 3, 2022 0
लखनऊ: अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का माडल सहित विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।…
AK Sharma

भारतीय रेल भारत की अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा ड्राइवर है: एके शर्मा

Posted by - November 22, 2023 0
मऊ/लखनऊ। भारत सरकार के रेल, संचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishanv)  ने मऊ- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ के…
Maha Kumbh Invitation

एके शर्मा और कपिल देव अग्रवाल ने गुजरात के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को महाकुंभ में आने के लिए किया आमंत्रित

Posted by - December 8, 2024 0
लखनऊ। प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उत्तर प्रदेश सरकार इस…
मोदी और रामनाथ कोविंद ने ली स्वाथ्य की जानकारी

PM मोदी ने ली रामनाथ कोविंद के स्वाथ्य की जानकारी

Posted by - March 27, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के बीच शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य की जानकारी…