CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय से सॉफ्ट बाल खिलाड़ी साकेत व चंद्रहास ने की मुलाकात

376 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) से बुधवार को विधानसभा परिसर में सॉफ्ट बाल खिलाड़ी साकेत बंजारे और चंद्रहास यादव ने मुलाकात की। साकेत ने पटना- बिहार में आयोजित जूनियर सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेता रही थी।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने साकेत एवं यादव की हौसला अफजाई करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि आपके टीम की अच्छे प्रदर्शन ने छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ाया है। इससे बाकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगे की स्पर्धाओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री साय की सुरक्षा में चूक, पिस्टल के साथ आवास में घुसा व्यक्ति

41 वें जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन पटना-बिहार में 21 फरवरी से 25 फरवरी तक हुआ था। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की लड़कों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंचने तक अजेय रही। छत्तीसगढ़ के टीम ने दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, पंजाब, केरल, और आंध्र प्रदेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

Related Post

CM Vishnudev

भव्य तरीके से राष्ट्रीय पर्व मनाने की करें तैयारी… साय सरकार ने प्रशासन को दिए निर्देश

Posted by - July 9, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को गरिमापूर्ण और भव्य रूप से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई…
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

Posted by - April 15, 2026 0
गोरखपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जागरूकता (AI awareness)  पर गोरखपुर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया…
CM Vishnudev Sai welcomed President Murmu

राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंची, सीएम साय ने किया स्वागत

Posted by - October 25, 2024 0
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को रायपुर पहुंची। राज्यपाल रमेन डेका और…