स्मृति ईरानी को मिली कोरोना से मुक्ति, ट्वीट कर कहा धन्यवाद

1004 0

राजनीति डेस्क.    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को आखिरकार कोरोना वायरस से मुक्ति मिल गयी है. स्मृति ईरानी ने कल गुरुवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी खुद ही दी. आपको पता ही होगा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 28 अक्टूबर को कोरोना वायरस की चपेट में आई थीं, जिसके बाद से वो आइसोलेशन में रह रहीं थीं.

सिर्फ स्मृति ईरानी ही नही बल्कि कई मंत्री और वरिष्ठ नेता अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, अर्जुन राम मेघवाल, सुशील मोदी, शाहनवाज हुसैन, नितिन गडकरी, कृष्णपाल गुर्जर, श्रीपद नाइक और देवेंद्र फडणवीस जैसे कई दिग्गज नेता भी शामिल थे.

ड्रग केस: अर्जुन रामपाल पहुचें NCB के ऑफिस, आज होगी पूछताछ

स्मृति ईरानी ने कल ट्वीट कर लिखा कि, ‘मेरा कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है. सभी की प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया’.

इस खबर के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने खुशी जताते हुए कहा कि, ‘बधाई हो @smritiirani जी. महिलाओं के कल्याण, बुनकरों और श्रमिक वर्ग के लिए काम करने की नॉन-स्टॉप शैली को आत्मसात करने के लिए आपको शुभकामनाएँ!

 

Related Post

cm dhami

राज्यपाल का अभिभाषण ‘विकसित उत्तराखंड’ का रोडमैप है: मुख्यमंत्री

Posted by - February 18, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में…
Passenger

फ्लाइट में यात्री हुआ बीमार, फरिश्ता बने मोदी सरकार के मंत्री

Posted by - June 19, 2022 0
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री डॉ बीके कराड और भाजपा सांसद डॉ सुभाष भामरे ने शनिवार को दिल्ली-औरंगाबाद फ्लाइट (Flight) में…