Smart women's safety face mask

कोरोना से ही नहीं अब शोहदों से भी बचाएगा स्मार्ट विमेंस सेफ़्टी फेस मास्क

565 0

वाराणसी। शोहदे अब सावधान हो जाए क्योंकि आम सा दिखने वाला ये फेस मास्क बेहद ख़ास है। ये सुरक्षा के ऐसे उपकरणों से लैस है , की अब शोहदों  की खैर नहीं है | वाराणसी का श्याम चौरसिया योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति से इतना प्रभावित हुआ की उसने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को एक टच से और सुरक्षित कर दिया है ।

हम बात कर रहे है फेस मास्क की जिसे अब हर कोई कोरोना से बचाव के लिए ज़रूर लगाता है। अब ये स्मार्ट विमेंस सेफ़्टी मास्क (Smart women’s safety face mask ) महिलाओं  के लिए ऐसा अचूक हथियार बन गया है। जिसमें लगे डिवाइस को छूते ही लास्ट डायल और पुलिस सहायता  केंद्र यानी 112 हेल्पलाइन पर कॉल चली जाएगी है। इसके अलावा आपातकाल में सहायता के लिए जो नंबर डिवाइस में रजिस्टर होगा उस मोबाइल नंबर पर कॉल भी जाएगी। कॉल के साथ ही  लोकेशन भी जाएगा  है। इसके अलावा  कॉल रिसीव करने वाला व्यक्ति  पूरी बात भी सुन सकता है |

श्याम पहले भी महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए कई उपकरण बना चूका है। उनका  का कहना है कि जब उत्तर प्रदेश की सरकार आधी आबादी की सुरक्षा को लेकर काफ़ी संजीदा है।  तो हम जैसे लोगो का भी फ़र्ज  है की इनकी सुरक्षा कवच को और भी पुख्ता किया जाए। जिससे इनके सम्मान और स्वालम्बन  पर कोई आघात न कर पाए |

यूपी में कोविड टीकाकरण 21 करोड़ पार

महिलाओं और छात्राओं का भी मानना है कि स्मार्ट विमेंस सेफ़्टी फेस मास्क उनकी सुरक्षा में काफ़ी मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि अब हम सभी को अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए  फेस मास्क लगा कर चलना जरुरी हो गया है। मास्क में इस छोटे से उपकरण के लगे होने से हमें मदद के लिए बुलाने  में काफ़ी सहूलियत होगी। हम लोगो में कॉन्फिडेंस आएगा।  हालांकि स्मार्ट फेस मास्क को महिलाओं के अलावा हर कोई इस्तेमाल कर सकता है ,मसलन यदि कोई व्यापारी अपराधियों से घिर गया हो ,लूट की घटना का अंदेशा हो,या किसी भी अनहोनी से  बचने के लिए स्मार्ट फेस मास्क आप के लिए वरदान साबित हो सकता है।

कैसे काम करता है ये उपकरण

आप जिस मोबाइल का इस्तमाल करते है। उस मोबाइल फोन से फेस मास्क में लगे उपकरण के ब्लू टूथ से कनेक्ट  हो जाएगा और जैसे ही मुसीबत में फांसी महिला इसके सेंसर को टच करेंगी पुलिस और परिवार के सदस्य को लोकेशन के साथ कॉल चली  जाएगी । मास्क को धुलने के लिए इसमें लगे उपकरणों को निकाला भी जा सकता है।  स्मार्ट विमेंस सेफ़्टी फेस मास्क को बनाने में करीब 850 रूपये का खर्च आया है। लेकिन इसे बड़े पैमाने पर बाजार में लाया जाए तो इसकी कीमत काफी कम हो सकती है व महिलाओं  की हिफाज़त ज्यादा हो सकेगी ।

श्याम चौरसिया का कहना है यदि सरकारी सहायता मिले तो इसे बड़े पैमाने पर कम कीमत में बाज़ार में लाया जा सकता है। जिससे आये दिन महिलाओ के साथ होने वाले छेड़खानी ,हिंसा जैसे वारदात को कम किया जा सकता है।

Related Post

Ayodhya

रामोत्सव 2024: उपेक्षित अयोध्या के दिन गये, यह भाग्योदय वाली श्रीराम की नगरी है

Posted by - December 27, 2023 0
अयोध्या। उपेक्षित अयोध्या (Ayodhya) के दिन अब चले गए। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का नाम, पीएम मोदी-सीएम योगी की मेहनत और रामनगरी…

नीतीश के मंत्री ने भाजपा के खिलाफ 165 सीटों पर UP चुनाव लड़ने का किया ऐलान, योगी को घेरा

Posted by - August 11, 2021 0
बिहार में नीतीश कुमार की एनडीए सरकार में बीजेपी के साथ शामिल वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने मंगलवार को…
CM Yogi

योगी की मंशा – ब्रज में व्यवस्था ऐसी, जो श्रद्धालुओं को कराए सुखद अनुभूति

Posted by - August 26, 2024 0
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समीक्षा बैठक के दौरान सोमवार सुबह मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं-पर्यटकों से जुड़ी सेवाओं को…
Amitabh Bachchan became the brand ambassador of Maha Kumbh

सीएम योगी ने अमिताभ बच्चन को बनाया महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर

Posted by - November 17, 2024 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) के प्रचार-प्रसार और इसकी दिव्यता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत…