pm modi with sister p niveda

टीका लगने के बाद नर्स से बोले PM मोदी- लगा भी दी और पता भी नहीं चला

836 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।वैक्सीन देने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने बोला कि वैक्सीन लगा भी दी, पता भी नहीं चला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली और उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं।

 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट के साथ ही टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह असमिया गमछा पहने दिख रहे हैं और मुस्कुराते हुए टीका लगवा रहे हैं। उनके साथ इस तस्वीर में सिस्टर निवेदा के अलावा केरल की रहने वाली एक अन्य नर्स रोसम्मा अनिल भी दिख रही हैं।

मोदी ने ली कोविड-19 टीके की पहली खुराक

प्रधानमंत्री को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने वाली सिस्टर पी.निवेदा ने कहा कि प्रधानमंत्री को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई है, 28 दिन में दूसरी डोज लगाई जाएगी। वैक्सीन देने के बाद उन्होंने बोला कि वैक्सीन लगा भी दी और पता भी नहीं चला।

मोदी ने ट्वीट किया मैंने एम्स में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली। कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में असाधारण काम किया है। उन्होंने कहा मैं उन सभी लोगों से कोरोना वायरस का टीका लगवाने की अपील करता हूं, जो इसके पात्र हैं. हम सब मिलकर भारत को कोविड-19 से मुक्त बनाएंगे।

दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत एक मार्च से वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए लोग कोविन टू-पाइंट जीरो पोर्टल या आरोग्‍य सेतु जैसे अन्‍य आई टी ऐप्‍लीकेशन पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

Related Post

पुलिसकर्मियों पर बरसी प्रियंका गांधी, कहा- ‘छूकर दिखाओ मुझे, पहले वॉरंट लेकर आओ तब रोकना’

Posted by - October 4, 2021 0
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को सोमवार सुबह यूपी पुलिस ने सीतापुर में हिरासत में ले…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री शर्मा ने नवमी पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन ग्रहण करवाया

Posted by - April 6, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने रविवार को चैत्र नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास…
Rajnath Singh

रक्षा मंत्री पहुंचे देहरादून, माणा और औली में सैनिकों संग मनाएंगे दशहरा

Posted by - October 4, 2022 0
देहरादून। उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मंगलवार शाम देहरादून पहुंचे। वे यहां सैनिकों…
राम मंदिर ट्रस्ट

राम मंदिर ट्रस्ट में है इन 15 सदस्यों के नाम, हिंदू पक्ष के वकील परासरण भी शामिल

Posted by - February 5, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा के बजट सत्र में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर…