कनिका कपूर

लखनऊ जाने से पहले कानपुर में रुकी थी सिंगर कनिका कपूर

998 0

कानपुर। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के लखनऊ में कोरोना वायरस से ग्रसित हुई है। इस खबर से कानपुर में भी तहलका मच गया है। वह इसलिए कि लखनऊ जाने से पहले वह अपने मामा के घर कानपुर आई थी। मामा के यहां गृह प्रवेश के कार्यक्रम में करीब 20 लोग शामिल हुए थे।

रिश्तेदार संजय टंडन ने सभी लोगों को घर पर ही आइसोलेट किया, स्वास्थ्य विभाग ने कोई सुध नहीं ली 

बता दें कि कनिका के कोरोनावायरस से ग्रसित होने पर उनके रिश्तेदार संजय टंडन का कहना है कि उस दौरान शामिल सभी लोगों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने कोई सुध नहीं ली है।

कनिका कपूर नोवल कोरोना वायरस पॉज़िटिव, यूपी से दिल्ली तक मचा हड़कंप

संजय टंडन ने बताया कि कनिका 13 को आयी और 14 को यहां से गयी थी

सिंगर कनिका कपूर बीते दिनों लंदन से लखनऊ पहुंची थी और कई कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद 13 मार्च को कानपुर पहुंची थी। वह अपने मामा विपुल टंडन के नवाबगंज के विष्णुपुरी स्थित कल्पना टावर अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 902 में रुकी थी। मामा संजय टंडन ने बताया कि कनिका 13 को आयी थी और 14 को यहां से गयी थी।

कनिका गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेने आयी थी और उस दौरान परिवार व रिश्तेदार के करीब 20 लोग शामिल

कनिका गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेने आयी थी और उस दौरान परिवार व रिश्तेदार के करीब 20 लोग शामिल थे। कनिका के कोरोना वायरस से ग्रसित होने की खबर से उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में तहलका मच गया क्योंकि कनिका लखनऊ में कई कार्यक्रमों में शामिल हुई थी जिसमें प्रदेश व देश की राजनीति से लेकर कई क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए थे।

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं, लंदन से थीं लौटी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई भी नहीं आया न ही किसी ने संपर्क किया

कनिका के कोरोना से ग्रसित होने की खबर जैसे ही उनके मामा विपुल टंडन को मिली तो वह परेशान हो गये और परिजनों को जानकारी दी।जब उनसे पूछा गया कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क किया है तो उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई भी नहीं आया न ही किसी ने संपर्क किया। फिलहाल हम लोग सावधानियां बरतकर उस दौरान उपस्थित सभी लोगों को घर पर ही आइसोलेट किया है। इस बारे में जब सीएमओ से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Related Post

priyanka gandhi Jhumur dance in assam

असम : प्रियंका गांधी ने आदिवासियों के साथ किया झुमुर नृत्य

Posted by - March 1, 2021 0
असम। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandi) वाड्रा सोमवार को चुनाव प्रचार…

पंकज उधास, ज़ायद खान, अज़ाज़ खान डॉ बत्रा के पॉजिटिव हेल्थ अवार्ड्स के १३ वे एडिशन का हिस्सा बनें

Posted by - November 29, 2019 0
सिंगर पंकज उधास, एक्टर ज़ायद खान, अज़ाज़ खान और बहुत से लोग बुधवार को मुंबई में डॉ बत्रा के पॉजिटिव…
CM Dhami

उत्तराखंड, तीर्थाटन के साथ एडवेंचर टूरिज्म का भी केंद्र बन रहा है: मुख्यमंत्री

Posted by - November 10, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैण्ट, देहरादून में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित…
CM Dhami

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक मां पूर्णागिरि मेले 2025 का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Posted by - February 27, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को टनकपुर में ऐतिहासिक मॉ पूर्णागिरि मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर…