Jagroop

सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे जगरूप और मनप्रीत मुठभेड़ में ढेर, देखें वीडियो

628 0

चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के शूटर्स जगरूप (Jagroop) उर्फ रूपा और मनप्रीत उर्फ मन्नू को पंजाब पुलिस ने अटारी बॉर्डर पर मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से दोनों शूटर फरार चल रहे थे, जिसके बाद आज पुलिस के हाथ सफलता लगी है। मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों और टीवी चैनल के एक पत्रकार को भी गोली लगी है।

पंजाब पुलिस को अटारी बॉर्डर के भाकना गांव में शूटर्स जगरूप उर्फ रूपा और मनप्रीत उर्फ मन्नू की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद पंजाब पुलिस दलबल के साथ गांव की एक पुरानी हवेली के पास पहुंची। उसी हवेली में करीब 6-7 अपराधियों के होने की आशंका थी।

पुलिस ने अपराधियों को सरेंडर करने के लिए कहा तो गोलीबारी शुरू हो गई। तकरीबन तीन घंटे से ज्यादा वक्त से दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों और टीवी चैनल के एक पत्रकार को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि दो स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं। मनप्रीत उर्फ मन्नू ने ही सिद्धू मूसेवाला पर एके-47 से गोलियां चलाई थीं। वह पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है। जगरूप उर्फ रूपा तरनतारन का रहने वाला है। दोनों लॉरेंस गैंग के सदस्य थे।

अगस्त में Honda लॉन्च करेगी अपनी नई प्रीमियम मोटरसाइकिल

Related Post

Adani Airport

अडानी एयरपोर्ट ग्रुप लखनऊ में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा, जालसाजों ने युवाओं को ठगा

Posted by - March 7, 2021 0
लखनऊ। अडानी एयरपोर्ट (adani airport) ग्रुप लखनऊ में फर्जी भर्ती निकालकर जालसाजों ने युवाओं को ठगा है। जालसाजों ने सोशल…
Swachhata Mitra community feast

स्वच्छ महाकुम्भ अभियान के तहत सहभागिता बढ़ाने के लिये स्वच्छता मित्रों के साथ सामूहिक भोज

Posted by - January 3, 2025 0
महाकुम्भनगर। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh)  को दिव्य-भव्य के साथ स्वच्छ-महाकुम्भ बनाने का संकल्प मुख्यमंत्री…
CM Bhajan Lal

प्रदेश में 1.5 लाख को मिले स्वामित्व कार्ड एवं पट्टे, सीएम भजनलाल ने PM Modi का जताया आभार

Posted by - January 18, 2025 0
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत 65…

नुसरत जहां सिंदूर लगाकर भारतीय संस्कृति को कर रही शर्मसार, पार्टी से निलंबित किया जाए- दिलीप घोष

Posted by - June 23, 2021 0
बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी टूटती शादी, प्रेग्ननेंसी और अफेयर को लेकर चर्चा में…
inflation

Flashback 2019: तीन साल के उच्चतम स्तर पर खुदरा महंगाई, औद्योगिक उत्पादन में गिरावट

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर दोहरा झटका लगा है। जहां एक तरफ मुद्रास्फीति बढ़ी है। तो…