Siddhivinayak Temple

सिद्धिविनायक मंदिर : एक मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा दर्शन

1051 0

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसको देखते हुए अब मुंबई स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में भगवान गणेश के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराएगा। मंदिर के प्रबंधन से जुड़ीं एक पदाधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था एक मार्च से लागू हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि अगले महीने से ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों को ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी। सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple)  में एक घंटे में मंदिर के भीतर 100 श्रद्धालुओं को ही जाने की इजाजत होगी।

इंग्लैंड महिला टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया, 2-0 की अजेय बढ़त

श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर न्यास की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका छपवले ने बताया कि वर्तमान में दर्शन के लिए पंजीकरण नहीं कराने वाले श्रद्धालुओं को मौके पर क्यूआर कोड दिए जाते हैं, जिससे वह मंदिर में दाखिल हो पाते हैं।

उन्होंने कहा कि हमने एक मार्च से इस व्यवस्था को पूरी तरह रोकने का फैसला किया है। अगले आदेश तक पहले से पंजीकरण नहीं कराने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक घंटे केवल 100 श्रद्धालुओं को ही पहले से बुक क्यूआर कोड के साथ सुबह सात बजे से रात नौ बजे के बीच दर्शन के लिए जाने की अनुमति होगी। छपवले ने कहा कि अंगारकी चतुर्थी (दो मार्च) के दिन सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच दर्शन की अनुमति होगी।

Related Post

Mahakaleshwar Bhasma Aarti

महाकालेश्वर भस्म आरती में दर्शनार्थियों को 15 मार्च से दिया जाएगा प्रवेश

Posted by - February 9, 2021 0
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन सुबह भस्म आरती होती है। महाकालेश्वर भस्म आरती (Mahakaleshwar…
एशियन कुश्ती चैंपियनशिप

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप : साक्षी ने सिल्वर, तो विनेश का कांस्य पदक पर किया कब्जा

Posted by - February 22, 2020 0
नई दिल्ली। साक्षी मलिक ने आसान ड्रॉ का फायदा उठाते हुए रजत पदक हासिल किया है। जबकि विनेश फोगाट फिर…
Sachin Tendulkar

क्रिकेट के भगवान की दिखी दीवानगी, वैज्ञानिक ने मकड़ी की प्रजाति का नाम सचिन रखा

Posted by - November 12, 2019 0
नई दिल्ली। क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का जादू सन्यास लेने के बाद भी अब भी बोल रहा है।…