श्वेता तिवारी को मिली बेटे की कस्टडी, कोर्ट ने अभिनव को दिया ये आदेश

661 0

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पिछले काफी वक्त से अभिनव कोहली के साथ अपने बेटे रेयांश की कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रही थीं। वहीं इस मामले में अब कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने रेयांश की कस्टडी श्वेता को सौंप दी हैं। जिसके बाद श्वेता काफी खुश नजर आ रही हैं।

बता दें कि कोर्ट के फैसले के बाद अब बेटे की कस्टडी श्वेता के पास ही रहेगी। रेयांश जन्म से ही उनके साथ रह रहे हैं। श्वेता और अभिनव कोहली के बीच पिछले काफी समय से बेटे की कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा है। अभिनव ने श्वेता पर तमाम आरोप भी लगाए थे। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब एक्ट्रेस काफी खुश हैं।

हफ्ते में एक बार बेटे से मिल सकते है अभिनव

कोर्ट ने श्वेता के पति अभिनव कोहली को उनके बेटे रेयांश से हफ्ते में सिर्फ 1 बार मिलने की इजाजत भी दी है। कोर्ट ने कहा कि अभिनव परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में ही रेयांश से मिल सकते है। कोर्ट ने ये भी आदेश दिया है कि अगर अभिनव कोहली दिन में 1 बार रेयांश से वीडियो कॉल के जरिए 30 मिनट तक बात कर सकते है।

कोर्ट के फैसले से खुश हैं श्वेता

कोर्ट के इस फैसले से खुश श्वेता तिवारी ने कहा कि,  मैं यही चाहती थी, मैं इस फैसले से बहुत ज्यादा खुश हूं। बीते 2 सालों में, मैं अपने बेटे के साथ जहां भी गई, अभिनव ने हर वक्त मेरा पीछा किया है। मैं रेयांश के साथ जहां भी जाती थी वो वहां पहुंचकर बवाल मचा देता था। जोकि मेरे लिए और रेयांश के लिए बहुत ही बुरा अनुभव रहा है। ये मानसिक तौर पर बीमार कर देने वाला और थका देने वाला था। इतना ही नहीं अभिनव कई बार मेरे घर पर आकर भी मुझे धमकियां देते थे।

श्वेता ने अभिनव से की थी दूसरी शादी

बता दें कि श्वेता की अभिनव से ये दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी राजा चौधरी से हुई थी। दोनों की एक बेटी है। जिसका नाम पलक तिवारी है। श्वेता की तरह ही पलक तिवारी भी एक एक्ट्रेस हैं और बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं अभिनव से शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और श्वेता उनसे अलग हो गई। हालांकि दोनों बच्चे रेयांश और बेटी पलक तिवारी श्वेता के साथ ही मुंबई में रहते हैं।

 

Related Post

parents want teenagers friendly

अगर माता-पिता चाहते है टीनएजर्स बच्चों से दोस्ताना व्यवहार तो जानिए यह तरीका

Posted by - August 9, 2020 0
उम्र बढ़ने के साथ साथ टीनएजर्स की अपनी समस्‍याएं होती हैं,जिन्‍हें वह अक्‍सर अपने पैरेंट्स के साथ शेयर नहीं कर…

इस शहर में शूटिंग करना बहुत मुश्किल,गरीबों और बेघरों के लिए करें दुआ -प्रियंका चोपड़ा

Posted by - November 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। एनसीआर के सभी शहरों की हवा गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर स्तर के बीच रहने से लोगों को…

‘कैप्टन मार्वल’ बनने के लिए इस एक्ट्रेस बहाया पसीना

Posted by - January 30, 2019 0
नई दिल्ली। मारवल स्टूडियोज की अगली फिल्म ‘कैप्टन मार्वल ‘ में हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्री लारसन कैरोल डेनवर्स उर्फ कैप्टन मारवल…