CM Nayab Singh

दुकानों का स्वामित्व देने के लिए मुख्यमंत्री से मिले नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदार

270 0

झज्जर। बहादुरगढ़ में नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदार बुधवार काे नई दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) से मिले। दुकानदारों ने मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के तहत 20 वर्ष से अधिक अवधि से किराए पर आवंटित दुकानों का स्वामित्व देने की मांग की। मुख्यमंत्री सैनी ने दुकानदारों को उनकी मांग जल्द पूरी करवाने का आश्वासन दिया।

बुधवार को दिल्ली में नाहरा नाहरी रोड के दुकानदार जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य जसबीर सैनी केे नेतृत्व में मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh) को बताया कि नगर परिषद बहादुरगढ़ के अंतर्गत नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदारों के आवेदन अभी तक विचाराधीन पड़े हैं। ऐसे में व्यापरियों के हित में निर्णय लेते हुए दुकानों की किराएदारी ट्रांसफर करने और स्वामित्व देने के लिए रजिस्ट्री करवाए जाने की प्रक्रिया शुरू करवाई जाए।

नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदार दीपक गोयल, दिलीप सिंघल, लवली व प्रवीण ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी स्थानीय निकाय स्वामित्व योजना के तहत 20 वर्ष या इससे अधिक समय से किराए की दुकानों का मालिकाना हक दिया जा रहा है।

डेरा बाबा भूमणशाह में 84वें शहीदी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इस योजना का लाभ शहर बहादुरगढ़ के अधिकांश दुकानदारों को दिया गया है, लेकिन नाहरा-नाहरी रोड पर स्थित दुकानों के विषय में अभी तक विभाग व सरकार कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है।

उन्हाेंने बताया कि उक्त याेजना के तहत नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदारों के आवेदन पर कार्रवाई नहीं की गई और बताया गया कि अभी इन दुकानों का स्वामित्व शिक्षा विभाग के पास है और आवेदनों को ठंडे बस्ते डाल दिया गया। दुकानदारों की मांग पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है।

Related Post

DM Savin Bansal

दुर्गम पगंडंडी नापते डीएम, जनता में जगा रहे सरकार, प्रशासन के प्रति विश्वास

Posted by - May 15, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री की प्ररेणा से जिलाधिाकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal ) दुरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर में माध्यम…

पश्चिम बंगाल: फेफड़ों में संक्रमण के बाद मंत्री साधन पांडे अस्पताल में भर्ती

Posted by - July 17, 2021 0
उपभोक्ता मामले और स्वयं सहायता एवं स्वरोजगार मंत्री साधन पांडे की हालत ‘काफी गंभीर’ है और उन्हें कोलकाता के एक…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे सचिवालय, निरीक्षण में अधिकारी गैर हाजिर मिले

Posted by - September 3, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) सुबह अचानक सीएमओ से रवाना होकर सचिवालय की मैन बिल्डिंग में निरीक्षण करने…
PM Modi

PM मोदी ने उत्तराखंड की उपलब्धियों को सराहते हुए, भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत किया

Posted by - November 9, 2025 0
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, रजत जयंती पर्व के मुख्य समारोह में लिए रविवार को देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM…