shooter dadi chandro tomar

अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो तोमर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

955 0
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। निशानेबाज चंद्रो तोमर( (Shooter Dadi Chandro Tomar)  की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के जौहड़ी गांव की निशानेबाज चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उनके बेटे विनोद तोमर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कल (सोमवार) उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी। जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार चल रहा है।

निशानेबाज चंद्रो तोमर (Shooter Dadi Chandro Tomar) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव की जानकारी मिलने पर आस-पास के क्षेत्रों में उनके प्रशंसकों के बीच मायूसी छा गई। उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की जा रही है। मेरठ और आस-पास के जिलों में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

बड़ौत में 12 लोगों में कोरोना की पुष्टि

कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को बड़ौत ब्लॉक में 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या बढ़ने से एक्टिव मामले 67 रह गए हैं। दो दिनों के साप्ताहिक लॉकडाउन के बाद कोरोना के नए मामलों में कमी आई है।
बड़ौत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सोमवार को 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि एक्टिव मामले 67 रह गए हैं। क्षेत्र में वायरल का प्रकोप भी जबरदस्त फैला हुआ है। बड़ी संख्या में लोग बिस्तर पर हैं। बुखार से ठीक हो चुके अधिकतर लोग सुगंध न आने की समस्या से ग्रसित हैं। ऐसे मरीजों को चिकित्सकों ने मल्टीविटामिन और नोजल स्प्रे लेने की सलाह दी है।

नोडल अधिकारी ने दी जानकारी

नोडल अधिकारी हुबलाल ने बताया कि 379 कोरोना पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अधिकारियों ने सभी होम आइसोलेट मरीज से फोन पर बात कर सेहत की जानकारी ली है। इससे पता चला कि इनमें कोई केस क्रिटिकल नहीं हैं, लेकिन कुछ लोगों के शरीर का तापमान 99 से 102 डिग्री फारेनहाइट से नीचे नहीं जा रहा है।

Related Post

Noida International Airport

पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का लोकार्पण, उत्तर भारत को नई उड़ान देगा यूपी

Posted by - March 27, 2026 0
जेवर/लखनऊ। देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का पहला चरण लोकार्पण के…
UP is becoming a 'super hub' of semiconductors

सेमीकंडक्टर का ‘सुपर हब’ बन रहा यूपी, जेवर में जल्द स्थापित होगी नई यूनिट

Posted by - May 14, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उन्नत प्रदेश’ के रूप में ट्रांसफॉर्म कर रही डबल इंजन सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए…
CM Dhami

चारधाम यात्रा में लापरवाही पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएम धामी

Posted by - May 24, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से वर्चुअल माध्यम से चारधाम…