घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 19 रुपये महंगा

नए साल पर झटका: घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 19 रुपये महंगा, जानें नई कीमत

1017 0

नई दिल्ली। नए साल में एक जनवरी 2020 से रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोत्तरी हो गई है। लगातार चौथे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है। देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 19.00 रुपये महंगा हुआ है।

गैस सिलिंडर के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे

आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 714.00 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में इसका दाम 747 रुपये है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 684.50 और 734.00 रुपये है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1241 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1308 रुपये, मुंबई में 1190 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1363 रुपये हो गया है।

नए साल 2020 में 01 जनवरी से बदल जाएंगे ये दस नियम 

पिछले माह इतना था दाम

दिसंबर में दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 695.00 रुपये चुकाने पड़ते थे। कोलकाता में इसका दाम 725.50 रुपये था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 665.00 और 714.00 रुपये था।

Related Post

wb election violence FIle photo

बंगाल चुनाव में हिंसा: शीतलकुची में कुल 4 लोगों की मौत, CISF के जवानों पर गोली चलाने का आरोप, आयोग ने तलब की रिपोर्ट

Posted by - April 10, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के मतदान के आरंभ में ही बंगाल में हिंसा का तांडव…
Yes बैंक का शेयर 83 फीसदी गिरा

स्टॉक मार्केट में कोहराम : 1,435 अंक लुढ़का सेंसेक्स, Yes बैंक का शेयर 83 फीसदी गिरा

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार भारी गिरावट पर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का…

शरद पवार ने केंद्र और यूपी सरकार को घेरा, कहा- पहले कभी नहीं हुई लखीमपुर जैसी घटना

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और यूपी सरकार को घेरा है।…