Shivraj Chauhan met CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री शर्मा से केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री चौहान ने की शिष्टाचार भेंट

259 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Chauhan) ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच केंद्र और राज्य सरकार की कृषक कल्याणकारी योजनाओं और कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने केंद्रीय मंत्री को राज्य सरकार द्वारा कृषक कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार के राज्य बजट में कृषि विकास एवं कृषक कल्याण के लिए 96 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है।

इस अवसर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी उपस्थित रहे।

Related Post

CM Dhami

PCS में चयनित 289 अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Posted by - October 15, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सम्मिलित राज्य सिविल…
'दिल बेचारा' के ट्रेलर ने तोड़ा एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर का रिकार्ड

सुशांत और संजना की फिल्म ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर ने तोड़ा एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर का रिकार्ड

Posted by - July 7, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।…