शिवपाल सिंह यादव

शिवपाल सिंह यादव ने सादगी से जन्मदिन मनाया और चरखा चलाया

951 0

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने देश के मौजूदा हालात और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को देखते हुए 30 जनवरी को अपना जन्मदिन सादगी से मनाया।

बता दें कि उन्होंने एक दिन पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं को सादगी से जन्मदिन मनाने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाया और चरखा चलाया। उन्होंने कहा कि यह एक कठिन समय है, संसदीय मर्यादा व लोकतांत्रिक मूल्यों पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। हाल ही में देश ने सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ एक बड़ा प्रतिरोध देखा है।

बजट 2020 : 31 जनवरी को पेश होगा आर्थिक सर्वे, जानें कैसे होगा ऑनलाइन डाउनलोड? 

शिवपाल यादव ने कहा कि सड़क से लेकर विश्वविद्यालय परिसर के भीतर से हिंसा व निर्मम मारपीट की दु:खद खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कठिन परिस्थिति में उन्होंने शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन सादगी से मनाने को कहा है। शिवपाल ने कहा कि सभी जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों व पार्टी के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वह समाज के निम्न वर्ग के बीच जाकर फल एवं जरूरी चीजें वितरित करें। इस दौरान शिवपाल ने लोगों को कंबल भी बांटे।

Related Post

सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी को न होने दे कमजोर, फॉलो करे ये 5 टिप्स

Posted by - October 31, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क.   सर्दियों के इस बदलते हुए मौसम में कई लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है. कुछ लोग…
सचिन तेंदुलकर

रवि शास्‍त्री की एक सलाह ने सचिन तेंदुलकर बना दिया ‘क्रिकेट का भगवान’

Posted by - April 25, 2020 0
नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह से बदलने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया…
CM Bhajanlal Sharma

पीएम मोदी ने ज्ञान, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर दिया ध्यान: भजनलाल शर्मा

Posted by - June 10, 2025 0
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 11वीं…
Arvind Kejariwal

केजरीवाल का ऐलान दिल्ली वालों को मुफ्त लगेगी कोरोना वैक्सीन, 1.34 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना और ऑक्सीजन कमी की दोहरी मार झेल रही दिल्ली के लिए राहत भरी खबर है। एक मई…
Hemnat Biswa Sharma

BJP नेता हिमंता बिस्वा सरमा को राहत, चुनाव प्रचार पर लगी रोक की अवधि को चुनाव आयोग ने घटाया

Posted by - April 3, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आय़ोग को 30 मार्च को एक शिकायत सौंपी थी। इसमें आरोप लगाया…