सावन 2019: 30 जुलाई को पड़ेगी सावन की शिवरात्रि, इस दिन जानें शिव की पूजन विधि

1343 0

लखनऊ डेस्क। श्रावण माह का सबसे पुण्यदायक दिन शिवरात्रि 30 जुलाई को है। सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस दिन शिव भक्त महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हैं।

ये भी पढ़ें :-Sawan 2019: सावन में शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीज, नही शिव जी हो जाएंगे नाराज 

आपको बता दें इस माह की शिवरात्रि का दिन कुछ अधिक महत्व रखता है। महादेव को प्रसन्न करने के लिए अच्छे अवसर के रूप में मास शिवरात्रि का पावन पर्व 30 जुलाई को मनाया जाएगा। शिवरात्रि के दिन शिव कि आराधना पंचामृत से करें तो अति उत्तम रहेगा। शिव की ही ऐसी पूजा है जिसमे केवल ‘पत्रं-पुष्पं,फलं-तोयं’ अर्थात् पत्र, पुष्प, फल और जल मात्र से पूजा करके पूर्ण फल प्राप्त किया जा सकता है, इसलिए इस दिन आपके पास इसमें से जो भी सामग्री है आप उससे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान शिव कि पूजा करें।

ये भी पढ़ें :-सावन 2019: सावन में शिव चालीसा का करें पाठ, होंगे अनेक फायदे 

जानकारी के मुताबिक इस दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान शिव कि पूजा करें। पूजन के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करते रहें। साथ ही ‘ॐ नमो भगवते रुद्राय’ मंत्र का भी जप कर सकते हैं। ऐसा जपते हुए बेल पत्र पर चन्दन या अष्टगंध से राम-राम लिख कर शिव पर चढ़ाएं। पुत्र पाने कि इच्छा रखने वाले शिव भक्त मंदार, पुष्प से,घर में सुख शान्ति चाहने वाले धतूरे के पुष्प अथवा फल से, शत्रुओं पर विजय पाने वाले अथवा मुकदमों में सफलता कि इच्छा रखने वाले लोग भांग से शिव की पूजा करें तो सभी तरह की पराजय की आशंकाएं समाप्त हो जाएंगी।

Related Post

Priyanka Singh Rawat

फटी जींस बयान पर चौतरफा घिरे CM तीरथ, कई राजनीतिक हस्तियों ने सुनाई खरी-खरी

Posted by - March 18, 2021 0
देहरादून। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat)  का फटी जींस वाला बयान सुर्खियों में…
पुलिस कमिश्नर प्रणाली

लखनऊ-नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर मुहर, मुंबई या गुड़गांव मॉडल पर फैसला आज

Posted by - January 11, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होगा। मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार देर रात…
JNU

फीस बढ़ोत्तरी वापस लेने व VC हटाने की मांग पर JNU छात्र और शिक्षक संघ अड़े, किया मार्च

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बीते पांच जनवरी को हिंसा हुई थी। इसके विरोध में कैंपस के…
लॉकडाउन

लॉकडाउन से शहरों में सब्जियों के दामों में उछाल, तो ग्रामीण क्षेत्रों में औंधे मुंह गिरे दाम

Posted by - March 24, 2020 0
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर उत्तर प्रदेश के 19 जिलों को लॉकडाउन किया गया है। इसका प्रतिकूल असर फल,फूल…