‘मैं करूंगी पाकिस्तान में परफॉर्म, कोई रोक के दिखाए’ – शिल्पा शिंदे

810 0

बॉलीवुड डेस्क। पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के बाद मीका सिंह बुरे फंसे हैं। अब मीका के समर्थन में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने आई हैं और एक वीडियो शेयर किया। शिल्पा कहती हैं कि ‘अगर मेरा देश मुझे वीजा देता है और उनका देश मेरा स्वागत करता है तो मैं जरूर पाकिस्तान जाऊंगी। एक कलाकार होने के नाते मैं परफॉर्म करूंगी। ये मेरा हक है। मुझे कोई रोक नहीं सकता।

ये भी पढ़ें :-प्रकाश राज को अदालत ने दी ये सख्त चेतावनी, चेक बाउंस हुआ तो किया जाएगा दोषी करार 

आपको बता दें बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा ने कहा कि ‘मीका सिंह पर बैन लगाने वाली फेडरेशन जो है उसके जैसे 50 तरह के फेडरेशन बने हुए हैं। मीका के लगातार शो होते रहते हैं। एक शो के कैंसिल होने पर भारी नुकसान होता है इस वजह से ऐसा किया गया है। मेरे बहुत से पाकिस्तानी फैंस हैं जिन्होंने मुझे बिग बॉस जितवाया। मुझे वहां के कपड़े कूरियर से भेजे जाते हैं। मैं वहां भेजती हूं, इसमें गलत क्या है।’

ये भी पढ़ें :-अर्जुन के साथ रिश्ते को लेकर मलाइका ने दिया ऐसा जवाब 

जानकारी के मुताबिक आगे कहती हैं कि ‘मुझे रोजी रोटी कमाने के लिए किसी माध्यम की जरूरत नहीं है। मैं रास्ते पर स्टेज बनाकर वहां परफॉर्म करके पैसे कमा सकती हूं। इन लोगों से मैं बिल्कुल नहीं डरती हूं। किसी का बाप मुझे नहीं रोक सकता है ना किसी को रोक सकता है। मीका सिंह को जबरदस्ती प्रताड़ित करके सॉरी बुलवाया गया है।’

 

Related Post

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र : अजित पवार ने लगाया गले, सुप्रिया बोलीं- ‘दादा बधाई’

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में अब एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री…

नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में फ़ूड कंपनी जोमैटो

Posted by - September 15, 2019 0
टेक डेस्क। घर खाना की डिलिवरी करने वाली कंपनी जोमैटो ने नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम को कड़ी टक्कर देने के…