मकर संक्रांति

मकर संक्रांति पर शिल्पा शेट्टी का वीडियो देख, फैंस के टपके लार

1023 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह कभी अपने फिटनेस वीडियोज तो कभी डांस वीडियोज से खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इन दिनों शिल्पा शेट्टी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फूड वीडियोज भी जमकर शेयर कर रही है। मकर संक्रांति और पोंगल के मौके पर उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी तिल के लड्डुओं का साथ नजर आ रही हैं और अपने स्टाइल में लोगों को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं दे रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B7U5GNzBiFU/?utm_source=ig_web_copy_link

शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर इंस्टाग्राम पर ही 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर फैंस कमेंट के जरिए अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने पति राज कुंद्रा के साथ एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में दोनों ने मिलकर शानदार कॉमेडी की थी। दर्शकों ने उस वीडियो को खूब पसंद किया था।

https://www.instagram.com/p/B7LjYujhJ9A/?utm_source=ig_web_copy_link

शिल्पा शेट्टी ने भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली हो ,लेकिन टेलीविजन पर वह काफी एक्टिव हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी नजर आती हैं। वह इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर अकसर अपनी फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। खबर है कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्मों में भी दोबारा नजर आने वाली हैं। वह ‘हंगामा’ के सीक्वल में परेश रावल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म ‘निकम्मा’ में भी काम कर रही हैं।

Related Post

रामनाथ कोविंद

विश्वविद्यालयों का शोध ऐसा हो जिसे मानव समाज धारण कर सके: रामनाथ कोविंद

Posted by - December 8, 2019 0
भुवनेश्वर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि विश्वविद्यालय विचारों के केंद्र हैं, लेकिन वह एकाकी नहीं हैं। यह…
दलेर मेहंदी भी हुए भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव 2019: हंसराज हंस के बाद अब भगवा पार्टी से जुड़े दलेर मेहंदी

Posted by - April 26, 2019 0
नई दिल्ली। BJP पार्टी में सितारों के आने का सिलसिला जारी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल, केंद्रीय मंत्री…