‘शेर का बेटा हूं, संघर्ष के रास्ते पर चलूंगा’- पिता की जयंती पर बोले चिराग

776 0

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन पर बेटे चिराग पासवान सोमवार से पिता के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा का आगाज करेंगे। आशीर्वाद यात्रा से पहले चिराग ने पिता को याद कर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा- आप की बहुत याद आती है, मैं आप को दिए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। चिराग ने अपने पिता कि लिखी किताब भी लॉन्च की, इस दौरान वे भावुक हो गए, उन्होंने कहा- मैं शेर का बेटा हूं और अपनी लड़ाई लड़ता रहूँगा।

चिराग पासवान ने कहा- बिहार के लोग ही मेरी ताकत हैं, मैं अपने पिता की प्रेरणा से आगे बढ़ूंगा और संघर्ष के रास्ते पर ही चलूंगा। उन्होंने आगे कहा- हमें धोखा मिला, लेकिन बिहार हमारे साथ है, ये यात्रा आशीर्वाद लेने के लिए है, ना कि ताकत दिखाने के लिए।

चिराग के इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। वो लोजपा में वर्चस्व की लड़ाई की मुहिम में हाजीपुर से यात्रा निकाल रहे हैं, जहां से उनके चाचा पशुपति कुमार पारस सांसद हैं। पारस ने लोजपा के 5 और सांसदों के साथ मिलकर चिराग पासवान को अलग कर दिया है। जबकि चिराग पासवान लोजपा में अपनी पकड़ साबित करने के लिए जद्दोजहद में जुटे हैं।

चिराग पासवान को राजद नेता तेजस्वी यादव का समर्थन मिला है। हालांकि चिराग पासवान अभी खुलकर तेजस्वी के साथ आने का संकेत नहीं दिया है। देखना होगा कि उनकी आशीर्वाद यात्रा को कितनी कामयाबी मिलती है। पासवान समुदाय के वोटर को अपने पाले में खींचने के लिए वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Related Post

Actor Dev Raturi met CM Dhami

सीएम धामी से समाजसेवी, अभिनेता एवं होटल व्यवसायी देव रतूड़ी ने की शिष्टाचार भेंट

Posted by - November 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज मुख्यमंत्री आवास में समाजसेवी, अभिनेता एवं होटल व्यवसायी देव रतूड़ी ने शिष्टाचार…
cm yogi

9 साल में दुनिया में बढ़ा भारत का मान, हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता: योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 29, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के 9 साल के कार्यकाल में जहां एक तरफ दुनिया में भारत का सम्मान…
CM Yogi reached Ayodhya on a one-day visit

ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 18, 2025 0
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एक दिवसीय दौरे पर…
MP Pachauri met CM Yogi

सांसद खेल स्पर्धा से स्थानीय खेल व खिलाड़ियों को मिलेगा नया प्लेटफार्म: सीएम योगी

Posted by - March 28, 2023 0
कानपुर। शहर में खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए आगामी अप्रैल माह में खेलो इंडिया अंतर्गत लोकसभा, मण्डल…