शशि थरूर ने किया फिर विवादित ट्वीट, खड़ा हुआ एक नया बखेड़ा

1308 0

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और अपने विवादित ट्वीट के लिए चर्चित शशि थरूर ने एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि हिंदी, हिंदू और हिंदुत्व की विचारधारा देश को बांट रही है। हमें एकता की जरूरत है समानता की नहीं। इसके बाद विरोधियों ने थरूर पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :-प्रयागराज में राम मंदिर मुद्दे पर VHP की धर्म संसद शुरू 

आपको बता दें कांग्रेस सांसद के इस विवादित ट्वीट का विरोध शुरू हो गया है। प्रयागराज में कुंभ में शामिल साधु संतों ने कांग्रेस से इस मामले में स्थिति साफ करने को कहा है। थरूर ने मोहम्मद जीशान नाम के एक शख्स के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, हिंदी, हिंदू और हिंदुत्व की विचारधारा देश को बांट रही है।

ये भी पढ़े :-शशि थरूर के बयान को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार 

जानकारी के मुताबिक इसके पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में संगम तट पर डुबकी लगाईं थी। मुख्यमंत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने मुख्यमंत्री की इसी फोटो को ट्वीट करते हुए उन्हें निशाने पर लिया था। थरूर ने लिखा था कि गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं, इस संगम में सब नंगे हैं, जय गंगा मैया की।

Related Post

CM Yogi

भारत ने दिया है ‘जियो और जीने दो’ का सच्चा लोकतंत्र : सीएम योगी

Posted by - September 15, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दुनिया में जब सभ्यता, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के…
malaika arora

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मलाइका इस फोटो की वजह से छाई सुर्ख़ियों में

Posted by - November 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं।…
CM Yogi unveiled the statue of Chaudhary Ajit Singh

प्रदेश सरकार बागपत में बनाएगी औद्योगिक कॉरिडोर- सीएम योगी

Posted by - February 12, 2025 0
बागपत/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को बागपत के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, छपरौली में किसान मसीहा…