Stock market

शेयर बाजार के खुलते ही धड़ाम से गिरा भारतीय एयरटेल का शेयर

337 0

मुंबई: सप्ताह के पहले दिन सोमवार सुबह भारतीय शेयर बाजार (Stock market) के खुलते ही एयरटेल में बड़ी गिरावट आई है। भारती एयरटेल के शेयर में निवेशक बिकवाली कर रहे थे, इसका शेयर 5 फीसदी नीचे जा लुढ़का। पिछले ट्रेडिंग सेशन में भारती एयरटेल 695 रुपये पर क्लोज हुआ था लेकिन आज 5 फीसदी के करीब लुढ़कर 661 रुपये तक जा गिरा है। फिलहाल भारतीय एयरटेल 664 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है।

अडानी समूह 5जी स्पेक्ट्रम के निलामी में हिस्से लेने जा रही है। माना जा रहा है की, टेलीकॉम सेक्टर में फिर से टैरिफ वार से लेकर ग्राहकों को दिक्क्त हो सकती है जैसा रिलायंस जियो के एंट्री के बाद देखने को मिला था। भारती एयरटेल के शेयर में बिकवाली देखने को मिली है। रिलायंस के शेयर में 0.58 फीसदी मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन अडानी के टेलीकॉम स्पेस में उतरने की खबर के बावजूद वोडाफोन आइडिया के शेयर में तेजी देखी जा रही है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर करीब फ्लैट ट्रेड कर रहा है। वोडाफोन आइडिया 3.57 फीसदी की तेजी के साथ 8.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

सड़क किनारे बैठे मासूम बच्चे के गोद में 3 साल के भाई का शव

आपको बता दें रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री के बाद भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को बड़ी संख्या में मोबाइल उपभोक्ताओं से हाथ धोना पड़ा था। इसके चलते वोडाफोन आइडिया पर वित्तीय संकट गहरा गया जिसके चलते सरकार को बेलआउट पैकेज की घोषणा करनी पड़ी। अब अडानी समूह के 5जी स्पेक्ट्रम निलामी में हिस्सा लेने के चलते मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों को 5जी स्पेक्ट्रम हासिल करने के लिए ऊंची बोली लगानी पड़ सकती है। जिससे उनके वित्तीय हालत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

Related Post

एंकर ने पूछा- कहां लिखा है कि उद्योगपति जमीन हड़प लेंगे? टिकैत बोले- आप सरकार में किस पोस्ट पर हो?

Posted by - August 27, 2021 0
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत एक टीवी इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाया कि सारे न्यूज एंकर अब सरकार के प्रवक्ता बन…
up budget session

UP Budget 2021 : सत्र से पहले विधानसभा के सामने सपा का प्रदर्शन, ट्रैक्टर से गन्ना लेकर पहुंचे विधायक

Posted by - February 18, 2021 0
लखनऊ।  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र ( up budget 2021)  आज से…
arvind kejriwal with farmers

Agriculture Law गतिरोध का 87वां दिन : यूपी के किसानों से मिले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल

Posted by - February 21, 2021 0
नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को विधानसभा…

शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ शुरु, 200 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर

Posted by - October 28, 2021 0
नई दिल्ली। शेयर बाजार में बीते दिन गिरावट के साथ क्लोजिंग देखने को मिली। लगातार दो दिन की तेजी के…