Share market

तेजी से खुला शेयर बाजार, बैंकिंग और टेलीकॉम सेक्टर समेत इन सेक्टर में उछाल

1315 0

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को तेजी के साथ खुला। बीएसई (BSE) के सेंसेक्स (Sensex) ने 315.61 अंकों की छलांग के साथ 48569.12 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। वहीं एनएसई (NSE) के निफ्टी (Nifty) ने भी 107.65 अंकों की तेजी के साथ 14604.15 अंक के स्तर पर आज का काम शुरू किया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स बिकवाली के दबाव में कुछ मिनट के अंदर ही गिरकर 48380 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन उसके बाद खरीदारों के एक्टिव हो जाने के कारण हालत में सुधार हुआ और सेंसेक्स एक बार फिर 367 अंकों की छलांग लगाकर 48620.50 के स्तर पर पहुंच गया।

दूसरे दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का रेट

सेंसेक्स के ऊंचाई पर पहुंचते ही जोरदार बिकवाली हुई, जिसके कारण सेंसेक्स टॉप लेवेल से लुढ़ककर 48254.32 अंक के स्तर पर आ गया। कारोबार शुरू होने के 45 मिनट के भीतर ही सेंसेक्स में 366.19 अंकों की हलचल हुई। सुबह दस बजे सेंसेक्स 218.22 अंक की तेजी दिखाते हुए 48471.73 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) की शुरुआत भी 107.65 अंकों की उछाल के साथ 14604.15 अंक के स्तर पर हुई। लेकिन सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी भी 14608.20 के स्तर पर पहुंचने के बाद टूटकर 14533.60 अंक के स्तर तक पहुंच गया। निफ्टी में शुरुआती 45 मिनट के कारोबार में 74.60 अंक की हलचल रही। लगातार हो रही लेवाली और बिकवाली के कारण निफ्टी सुबह दस बजे 68.90 अंक की उछाल के साथ 14565.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के शेयर में अभी 8 फीसदी से ज्यादा की उछाल है। वहीं बीएसई ऑटो (BSE Auto) सेक्टर में शामिल 15 में 8 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 7 में गिरावट है का रुख बना हुआ है। इसी तरह बीएसई के टेलीकॉम सेक्टर (Telecom) के शेयरों में शामिल 13 में से 11 कंपनियों के शेयर में बढ़त बनी हुई है। जीटीपीएल (GTPL) के शेयर में सबसे ज्यादा करीब 3 फीसदी का उछाल बना हुआ है।

 

Related Post

अनंतनाग में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, जम्मू कशमीर हाइवे से IED बरामद

Posted by - April 29, 2021 0
जम्मू-कश्मीर। अनंतनाग में भारतीय सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़े आतंकवादी हमले की साजिश को नाकाम (Big terrorist…
एशियन कुश्ती चैंपियनशिप

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप : साक्षी ने सिल्वर, तो विनेश का कांस्य पदक पर किया कब्जा

Posted by - February 22, 2020 0
नई दिल्ली। साक्षी मलिक ने आसान ड्रॉ का फायदा उठाते हुए रजत पदक हासिल किया है। जबकि विनेश फोगाट फिर…
CM Dhami honored 261 students of Sanskrit education

संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा : मुख्यमंत्री ने 261 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Posted by - February 16, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित…