शरद पवार

शरद पवार बोले- भाजपा दिल्ली चुनाव हारी, इसलिए सांप्रदायिकता को दे रही है बढ़ावा

1010 0

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने रविवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के चुनाव की तैयारी के मद्देनजर मुंबई में ‘मिशन बीएमसी 2022’ की शुरुआत कर दी है। वर्तमान समय में बीएमसी का नेतृत्व एनसीपी की साथी शिवसेना के पास है। बीएमसी चुनाव दो साल बाद होने हैं, लेकिन पवार अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि देश की राजधानी पिछले कुछ दिनों से जल रही है

मुंबई में लोगों को संबोधित करते हुए एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि देश की राजधानी पिछले कुछ दिनों से जल रही है। केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव को जीत नहीं पाई, इसलिए वह अब समाज में सांप्रदायिकता को बढ़ावा देकर उसे बांटने का प्रयास कर रही है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा कि एनसीपी बीएमसी चुनाव में दूसरे स्थान पर आना चाहेगी

वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजीत पवार ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनसीपी कार्यकर्ताओं को हमारे सहयोगियों के बारे में भ्रम या गलतफहमी नहीं होनी चाहिए क्योंकि आने वाले दिनों में हमें एक साथ चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में शिवसेना एक नंबर की पार्टी है और उन्हें बरकरार रहना चाहिए क्योंकि वह हमारे गठबंधन का साथी है, लेकिन एनसीपी बीएमसी चुनाव में दूसरे स्थान पर आना चाहेगी।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा प्रभावित इलाकों में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा दो मार्च से

एनसीपी के ‘मिशन बीएमसी 2022’ को मुंबई में पार्टी के अधिवेशन में हरी झंडी दिखाई

एनसीपी के ‘मिशन बीएमसी 2022’ को मुंबई में पार्टी के अधिवेशन में हरी झंडी दिखाई। महाराष्ट्र की राजधानी में बैनर लगाने की घोषणा की है। सूत्रों ने जानकारी दी कि शरद पवार महाराष्ट्र में उनकी सहयोगी शिवसेना और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर किसी समझौते पर पहुंचना चाहेगी। इसके साथ ही एनसीपी बीएमसी चुनाव के 227 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए भी तैयारी कर रही है।

बीएमसी में एनसीपी के पास नौ, शिवसेना  90 और कांग्रेस के पास 31 सीटें हैं

एनसीपी के पास वर्तमान में बीएमसी में नौ सीटें हैं, जबकि शिवसेना के पास 90 और कांग्रेस के पास 31 हैं। वहीं, भाजपा के पास बीएमसी के पास 82 सीटें है। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पास दो सीटें, समाजवादी पार्टी (एसपी) के पास छह और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के पास एक सीटे हैं। शेष छह सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के पास हैं।

Related Post

राहुल गांधी

चौकीदार दो हिंदुस्तान बनाना चाहता है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे : राहुल गांधी

Posted by - April 27, 2019 0
रायबरेली। राहुल गांधी ने आगे कहा कि आंधी-तूफान में जब किसानों को नुकसान होता है तो अनिल अंबानी को फायदा…
Film producer company thanks CM Dhami for shooting

शूटिंग और सब्सिडी के लिए फिल्म निर्माता कंपनी ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद

Posted by - March 9, 2023 0
देहरादून। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कम्पनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म ‘बधाई-दो’ की शूटिंग और सब्सिडी को उत्तराखंड में मिले सहयोग…
अमेरिकन टीवी शो 'सुपरनैचुरल' खत्म होने वाला

फैंस के लिए बुरी खबर,15वें सीजन के साथ खत्म हो जाएगा अमेरिकन टीवी शो ‘सुपरनैचुरल’

Posted by - March 25, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। अमेरिका की मशहूर टीवी सीरीज सुपरनैचुरल के फैंस के लिए अच्छी खबर नही आ रही है। करीब 15…
CM Dhami

मिशन दिव्यास्त्र के सफल परीक्षण पर सीएम धामी ने DRDO के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Posted by - March 11, 2024 0
देहरादून। मिशन दिव्यास्त्र के सफल परीक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने डीआरडीओ (DRDO) के समस्त वैज्ञानिकों…