Shailesh Bagauli

सचिव गृह ने 1905 के माध्यम से सम्बन्धित विभागों को भेजे जाने के निर्देश दिए

156 0

देहरादून: सचिव गृह शैलेश बगौली (Shailesh Bagauli) ने सोमवार को अपने कार्यालय सभागार में सतर्कता अधिष्ठान की समीक्षा की। सचिव श्री बगोली ने निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए।

विजिलेंस के कतिपय मामले अधिक समय से लम्बित होने पर सचिव शैलेश बगौली (Shailesh Bagauli) ने चिंता व्यक्त करते हुए इन प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाए जाने के लिए प्रणाली में सुधार लाए जाने की बात कही। उन्होंने प्रकरणों को तेजी से निस्तारित करने के लिए आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का प्रयोग करते हुए नवाचारी तरीके अपनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों को भी शीघ्र निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित विभागों को रिमाइंडर भेजे जाएं। प्रकरणों में 2 माह में प्रगति न होने पर कार्यालय सचिव गृह के संज्ञान में लाया जाए।

सचिव श्री बगौली (Shailesh Bagauli) ने कहा कि वेबसाईट एवं 1064 से प्राप्त ऐसी शिकायतें जो विजिलेंस से सम्बन्धित नहीं हैं, को 1905 के माध्यम से सम्बन्धित विभागों को भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विजिलेंस से सम्बन्धित प्रकरणों को प्रभावी तरीके से निस्तारण के लिए नवाचारी तरीके अपनाएं जाएं।

सचिव श्री बगौली ने विजिलेंस विभाग में अधिकारियों की कमी के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक के साथ पृथक से बैठक किए जाने की बात कही।

इस अवसर पर निदेशक विजिलेंस डॉ. वी. मुरूगेशन एवं पुलिस अधीक्षक विजिलेंस श्रीमती रचिता जुयाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

DM Savin Bansal

सीएम के संकल्प से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

Posted by - August 19, 2025 0
देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) ने आज गांधी शताब्दी चिकित्सालय स्थित एसएनसीयू एंव आधुनिक टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण…
PM Modi

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, गुंजी में सेना के जवानों से की मुलाकात

Posted by - October 12, 2023 0
नैनीताल। प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) गुरुवार की सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे और पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की…
Mahua Moitra

बंगाल: गिरिराज पर महुआ मोइत्रा का पलटवार, बोलीं- चोटी वालों से रोहिंग्या गोत्र बेहतर

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra)  ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान ‘रोहिंग्याओं का गोत्र…
CM Dhami

शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना सेवा का कार्य होता: सीएम धामी

Posted by - September 22, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) (CM Dhami) ने गुरुवार को राजावाला, देहरादून स्थित दि इण्डियन पब्लिक स्कूल के…