शहनाज गिल

दुल्हन बनकर शहनाज गिल ने बनाया Video, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

1559 0

मुंबई। रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में आए दिन कोई न कोई बवाल देखने को मिल रहा है। बीते दिनों कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने सलमान खान के सामने बखेड़ा खड़ा किया था। इसके बाद सलमान ने शहनाज की जमकर क्लास लगाई थी। इन सबके बावजूद भी शहनाज को सोशल मीडिया पर लोग घर की सबसे बड़ी एंटरटेनर मान रहे हैं। इसी बीच शहनाज के कुछ टिकटॉक वीडियोज सामने आए हैं, इन वीडियोज में भी शहनाज अपने फैंस को एंटरटेन करने से पीछे नहीं हट रही हैं। ये वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

https://youtu.be/LscVQkjtiKY?t=342

इन टिकटॉक वीडियोज में शहनाज कभी किसी बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही हैं तो कभीं पंजाबी गाने पर गिद्दा कर रही हैं। वहीं इनमें से एक वीडियो में वह दुल्हन बनकर खड़ी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शहनाज बॉलीवुड के गाने पर एक्ट कर रही हैं। इस वीडियो को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। शहनाज के ऐसे कई टिकटॉक वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं।

यहां देखें शहनाज के कुछ टिकटॉक वीडियोज

 

शहनाज के करियर की बात करें तो वह ज्यादातर पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में नजर आई हैं। ऐसे ही एक पंजाबी गाने ‘मांझे दी जट्टी’ से वो जबरदस्त सुर्खियों में आई थीं। इस वीडियो को 14 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके बाद उनके कई वीडियोज आए और सभी पसंद किए गए हैं। अब तो शहनाज खुद ही सिंगर बन चुकी हैं। उनका सबसे मशहूर गाना ‘वहम’ है।

बिग बॉस के घर में इन दिनों शहनाज, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। वह खुलेआम अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं, लेकिन शहनाज की हरकतों से परेशान होकर सलमान खान ने सिद्धार्थ को वॉर्निंग दी थी कि शहनाज उनके प्यार में है और ये काफी खराब होने वाला है।

Related Post

Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडीज की बढ़ी मुसीबते, 7 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Posted by - April 30, 2022 0
मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के खिलाफ रंगदारी मामले में…
पैरासाइट

पैरासाइट ने दिखाया सेमी-बेसमेंट अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का बदहाल जीवन

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई फिल्म पैरासाइट ने ऑस्कर 2020 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। इसके बाद से ही…
उमा भारती ने मायावती को लेकर दिया बड़ा बयान

मंत्री उमा भारती ने बसपा सुप्रीमो को लेकर दिया बड़ा बयान

Posted by - March 15, 2019 0
लखनऊ। भाजपा की परिवर्तन यात्रा लेकर माधौगढ़ विधानसभा के कोंच पहुंची उमा भारती ने मायावती पर जमकर शब्दबाण चलाए। उन्होंने…