शाह ने योगी के कामों को बताया शानदार और सफल, लोग बोले- सच जानते तो बयान वापस ले लेते

716 0

गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ पहुंच कर योगी आदित्यनाथ को यशस्वी और उनके कामों को शानदार और सफल बताया।शाह ने उन्हें राज्य में विकास और कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का भी श्रेय दिया। ऐसे में पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने अमित शाह को लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें वह भड़ास निकालते हुए नजर आए।

तंज कसते हुए उन्होंने लिखा- गांव देहात ही नहीं, शहरों की भी सड़कें देख लेते गाड़ी में घूम कर। स्वास्थ्य केंद्र ही नहीं, स्कूल भी निहार लेते। उन्होंने आगे लिखा- गंगा किनारे दफन शव ही नहीं, बेरोजगार युवा व पीड़ित की भी सोच लेते जरा। गृहमंत्री जी, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपना कथन वापिस ले लोगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत माता की जय के नारे पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि यूपी में जिनको सरकार बनाने के सपने आ रहे हैं. उनके कान में आवाज आनी चाहिए, बोलिए जोर से भारत माता की जय। लखनऊ में अमित शाह ने उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंस का शिलान्यास के मौके पर  सीएम योगी ने कहा कि जिस जगह पर आज उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंस का शिलान्यास हुआ है।  यह वही जगह है जहां पर माफियाओं ने जमीन कब्जा करके प्लाटिंग करना शुरू कर दिया था, जब मेरी नजर गई तब मैंने कहा कि पुलिस इस केस में पार्टी बनेगी और 142 एकड़ की जमीन खाली कराई गई. जब पुलिस पार्टी बनी तब माफिया अपने आप इस जमीन को खाली कर गए।

सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की भगोड़ा घोषित, गैर जमानती वारंट जारी

यूपी की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दंगों का प्रदेश माना जाता था, यहां माफियाओं का कब्जा था. उत्तर प्रदेश में चार वर्षों के अंदर जो परिवर्तन हुआ है, वो गृहमंत्री की वजह से ही है। उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है वो किसी से छिपा नहीं है।

Related Post

sugarcane

गन्ना विकास विभाग के सहयोग से 3500 विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा व प्लेसमेंट सहयोग

Posted by - June 11, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रथम चरण में सहकारी गन्ना समितियों (Cooperative Sugarcane Committee) के सहयोग…
CM Yogi

सीएम बोले – कांवड़ यात्रा की आड़ में उपद्रव करने वाले अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा

Posted by - July 20, 2025 0
मेरठ/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कांवड़ यात्रा के पवित्र…
पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले-संसद में सरकार विपक्ष से हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

Posted by - January 30, 2020 0
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र से पहले गुरुवार को सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा बयान दिया…